img-fluid

CM रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग यमुना घाट पर की पूजा, भक्तिमय हुआ माहौल

  • February 20, 2025

    नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi Chief Minister Rekha Gupta) अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ वासुदेव घाट पहुंचीं और पूजा अर्चना की। उन्होंने यमुना की आरती उतारी। वासुदेव घाट (Vasudev Ghat) पर शाम की आरती में शामिल होकर पूजा करती हुईं सीएम रेखा गुप्ता और उनके मंत्रियों के वीडियो सामने आए हैं।

    दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रवींद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह सहित अन्य भाजपा नेता गुरुवार को शाम की आरती में शामिल होने के लिए यमुना के वासुदेव घाट पर पहुंचे। आरती में सीएम रेखा गुप्ता पहुंचीं। इस दौरान रेखा गुप्ता ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ वासुदेव घाट पर पूजा अर्चना की और फिर आरती हुई।


    वासुदेव घाट पर पूजा पाठ करने के बाद दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि शुरुआत अच्छी है, यमुना आरती करके अच्छा लग रहा है। सीएम रेखा गुप्ता ने वासुदेव घाट पर विधि विधान पूजा अर्चना की। इस दौरान शंख और घंटियों की आवाज से वासुदेव घाट का माहौल भक्तिमय हो गया। भजन भी बजा और पंडितों ने मंत्रों का उच्चारण किया। आरती के दौरान दिल्ली की सीएम समेत सभी मंत्री हाथ जोड़कर खड़े रहे।

    Share:

    इंदौर सेंट्रल जेल में महाकुंभ से लाया गया गंगाजल, कैदियों ने किया स्नान

    Thu Feb 20 , 2025
    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) के सेंट्रल जेल (Central Jail) से एक बेहद ही अनोखी खबर सामने आई है. शहर के जेल से जो नजारा देखने को मिला उसे शायद ही भारत के किसी दूसरे राज्य में देखा गया हो. दरअसल, इंदौर के सेंट्रल जेल में महाकुंभ से गंगाजल (Ganga water from […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved