देश राजनीति

रामलला की शरण में हरियाणा सरकार, कैबिनेट के साथ अयोध्‍या पहुंचे सीएम नायब सैनी

चंडीगढ़ (Chandigarh)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini) अपने पूरे मंत्रिमंडल (Cabinet) के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे हैं। वे एक स्पेशल विमान से अयोध्या (Ayodhya by special plane) पहुंचे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे हैं। वे विशेष विमान से पूरे मंत्रिमंडल के साथ सोमवार को अयोध्या के लिए रवाना हुए। चंडीगढ़ से उड़ान भरने से पहले सैनी ने कहा, पूरी दुनिया से लोग रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसीलिए हम भी भगवान राम के दर्शन करने जा रहे हैं।



बता दें कि हरियाणा सरकार ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना के तहत राज्य से लोगों को अयोध्या भेजती है। इस योजना के तहत 1.80 लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के 60 साल के ऊपर के बुजुर्गों को अयोध्या, वाराणसी और अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि राज्य की बेजेपी सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के बहुत सारे कार्य किए हैं।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र भी धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बन रहा है और पूरे देश से लोग यहां आते हैं। अन्य कई महत्वपूर्ण स्थानों की भी पर्यटन क्षमता बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में हरियाणा में बीजेपी ने 10 में पांच सीटों पर जीत हासिल की। ऐसे में बीजेपी को हरियाणा में नुकसान उठाना पड़ा है।

हरियाणा में इसी साल विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। इससे पहले हरियाणा की सरकार भगवान राम की शरण में जा रही है। नायब सिंह सैनी के साथ विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता और 13 मंत्री,19 विधायक अयोध्या पहुंच रहे हैं। अब तक राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, तमिलनाडु, गुजरात और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रामलला के दर्शन कर चुके हैं। वहीं अयोध्या में जमीन खरीदने और गेस्ट हाउस बनाने के लिए भी कई राज्य आवेदन कर चुके हैं। अब हरियाणा सरकार भी इसके लिए आवेदन करेगी।

Share:

Next Post

बहन सोनाक्षी की शादी में नहीं पहुंचे भाई लव और कुश, कहा...

Tue Jun 25 , 2024
मुंबई (Mumbai)। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की जहीर इकबाल (Jaheer iqbal) से शादी से उनके भाई खुश नहीं हैं, यह बात काफी समय से सुनी जा रही है। अब इस मामले पर लव सिन्हा (Luv Sinha) ने चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि वह जल्द ही इस मामले पर बोलेंगे। बता दें कि सोशल […]