• img-fluid

    CM नायब सिंह सैनी ने अपने पास रखें गृह समेत 12 विभाग, जानिए हरियाणा सरकार में किसे क्या मिला

  • October 21, 2024

    चंड़ीगढ़ । हरियाणा में सरकार (The government in Haryana)बनने के तीन दिन बाद ही मंत्रियों के विभागों का बंटवारा (distribution of portfolios among ministers)हो गया है। इसमें गृह, वित्त जैसे अहम विभाग(Important departments like finance) मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी(Chief Minister Naib Singh Saini) ने अपने पास ही रखे हैं। वहीं, राव नरबीर सिंह उद्योग, पर्यावरण समेत कई विभाग संभालेंगे। गुरुवार को ही हरियाणा में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। हरियाणा कैबिनेट में सीएम समेत 14 मंत्री हो सकते हैं।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संभालेंगे 12 विभाग

    खबर है कि सैनी वित्त, गृह, योजना, आबकारी, जनसंचार, भाषा और संस्कृति समेत 12 विभाग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संभालेंगे। गुरुवार को उन्होंने दूसरी बार राज्य के सीएम के तौर पर शपथ ली थी। 8 अक्टूबर को घोषित नतीजों में 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था।


    किसे क्या मिला

    अंबाला कैंट से विधायक अनिल विज को श्रम, ऊर्जा और परिवहन विभाग दिए गए हैं। मनोहर लाल खट्टर सरकार में वह गृहमंत्री रहे थे। आरती सिंह राव को स्वास्थ्य विभाग, आयुष समेत 3 विभाग सौंपे गए हैं। राव नरबीर सिंह को उद्योग, वन और वन्यजीव, पर्यावरण, कॉमर्स विभाग दिए गए हैं। महिपाल ढांडा स्कूल शिक्षा संभालेंगे।

    विपुल गोयल को राजस्व, आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक उड्डयन दिया गया है। अरविंद शर्मा के पास जेल और सहकारिता विभाग हैं। श्याम सिंह राणा कृषि और किसान कल्याण, कृष्ण कुमार बेदी को सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण, एससी/बीसी कल्याण दिए गए हैं। श्रुति चौधरी को महिला और बाल विकास काम सौंपा गया है।

    Share:

    Womens T20 World Cup: वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर न्यूजीलैंड हुआ मालामाल, भारत पर भी पैसों की बौछार

    Mon Oct 21 , 2024
    नई दिल्‍ली । न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका(New Zealand beat South Africa) को वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (Women’s T20 World Cup 2024)के फाइनल में हराकर खिताब पर कब्जा (Won the title by winning in the final)जमाया। 2009 और 2010 के फाइनल में हार झेलने के बाद कीवी टीम ने जरूर राहत की सांस ली होगी। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved