• img-fluid

    CM मोहन यादव ने विपक्ष को घेरा, कहा- कोलकाता पर चुप्पी और उज्जैन पर राजनीति

  • September 08, 2024

    उज्‍जैन । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने शनिवार को उज्जैन (Ujjain) दुष्कर्म मामले में सख्त कार्रवाई करने का वादा किया। साथ ही विपक्ष (Opposition) पर कोलकाता (Kolkata) के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (RG Kar Medical College Hospital) में महिला चिकित्सक के साथ कथित दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में चुप्पी साधने और उज्जैन की घटना पर राजनीति करने का आरोप लगाया। इस घटना के बाद विपक्ष ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए दावा किया है कि वह महिलाओं की सुरक्षा करने में विफल रही है।

    एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि उज्जैन के आगर नाका इलाके में कबाड़ चुनने वाली एक महिला को शराब पीने के लिए मजबूर करने के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। यह घटना तब सामने आई जब एक राहगीर द्वारा बनाए गए बलात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    घटना के बारे में पूछे जाने पर यादव ने उज्जैन में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि मध्य प्रदेश में कानून का राज है और सरकार अपराध करने वालों से सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा, ‘‘किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह उज्जैन हो या राज्य में कहीं भी। हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुशासन के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ उज्जैन सीएम यादव का गृहनगर है, जिनके पास गृह विभाग का भी प्रभार है।


    यादव ने कहा, ‘‘जो लोग राजनीति कर रहे हैं, उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। अगर वे अपने शासित राज्यों का ख्याल रखें तो बात समझ में आएगी। वे कोलकाता की घटना पर मुंह नहीं खोलते।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी समस्या है, सरकार उससे सख्ती से निपटेगी।

    अधिकारियों के अनुसार, उज्जैन के नागदा निवासी मोहम्मद सलीम ने कबाड़ बीनने वाली के यौन उत्पीड़न का वीडियो बनाया और क्लिप को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। पुलिस ने सलीम को गिरफ्तार कर लिया है।

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को उज्जैन और उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में महिलाओं के खिलाफ क्रूरता को मानवता पर धब्बा बताया और दावा किया कि प्रचार-केंद्रित सरकारों ने एक असंवेदनशील प्रणाली को जन्म दिया है, जिसकी सबसे बड़ी शिकार महिलाएं हैं।

    सिद्धार्थनगर में एक महिला का एक निजी एम्बुलेंस के चालक और सहायक ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। एम्बुलेंस को महिला ने अपने बीमार पति को घर ले जाने के लिए किराए पर लिया था। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उज्जैन की घटना को बेहद भयावह करार दिया है।

    Share:

    Kolkata Case: जूनियर डॉक्टर की हत्या को लेकर प्रदर्शन; आज फिर 'रिक्लेम द नाइट' का आह्वान

    Sun Sep 8 , 2024
    कोलकाता। कोलकाता (Kolkata) के आरजी कर मेडिकल कॉलेज (RG Kar Medical College) में जूनियर डॉक्टर (junior doctor) की हत्या का विरोध थम नहीं रहा है। न्याय की मांग को लेकर लोग लगातार सड़कों पर उतर रहे हैं। रविवार को एक बार फिर हजारों लोग रिक्लेम द नाइट (Reclaim the Night’) प्रदर्शन में भाग लेकर डॉक्टर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved