• img-fluid

    अचानक भोपाल के MVM कॉलेज पहुंचे CM मोहन यादव, छात्रों-स्टाफ से किया संवाद

  • December 15, 2023

    भोपाल। मध्यप्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) शपथ लेने के बाद से एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ लगातार मीटिंग्स का दौर जारी है वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा (Review of arrangements and facilities) भी ले रहे हैं। कमियों को दूर करने के लिए उनके द्वारा विशेष दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने भोपाल के मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय (एमवीएम) कॉलेज का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद किसी कॉलेज में उनका यह पहला दौरा (his first visit to college) था।

    उन्होंने यहां छात्रों से संवाद भी किया। इसके साथ ही डॉक्टर यादव टीचर्स से भी बात कर कॉलेज की रिपोर्ट ली। इस दौरान उन्होंने कॉलेज की जियोलॉजी लैब का पूरी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने लैब को और बेहतर बनाने के लिए स्टाफ को निर्देश दिए। इसके बाद यहां से वे मंत्रालय के लिए रवाना हो गए थे।


    जानकारी के लिए आपको बता दें, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर उच्च शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा संभाल चुके हैं।उच्च शिक्षा को लेकर उनकी विशेष रुचि है। मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी पहली केबिनेट मीटिंग में भी डॉक्टर यादव ने उच्च शिक्षा से जुड़े कई प्रस्तावों को हरा झंडी दी है। उनका मानना है कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विशेष काम करने की आवश्यकता है ताकि देश का भविष्य उज्जवल हो सके बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

    Share:

    जबलपुर से एक डिप्टी सीएम दिया जाना चाहिए...कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने CM मोहन यादव से की बड़ी मांग

    Fri Dec 15 , 2023
    जबलपुर: कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा (Vivek Tankha) ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) से बड़ी मांग की है. उन्होंने कहा कि मंत्री मंडल में आवश्यक स्थान (Required place in the cabinet) के साथ महाकौशल के प्रमुख शहर जबलपुर (Jabalpur) से एक उप मुख्यमंत्री भी दिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved