• img-fluid

    दिल्ली में JP नड्डा और अमित शाह से मिले CM मोहन यादव, भोपाल में नेताओं की धड़कनें तेज!

  • August 30, 2024

    भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) दिल्ली दौरे के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) से मुलाकात किए। मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। उनकी मुलाकात के साथ ही एमपी में हलचल तेज हो गई है। खासकर उन नेताओं में जो निगम और बोर्ड में कुर्सी पाने के इंतजार में बैठे हैं। इन्हें राज्य और कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलता है। हालांकि, अटकलें हैं कि इसके लिए लोगों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। सदस्यता अभियान के बाद ही ये सरकारी नियुक्तियां होंगी।

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहले ही कहा है कि जो लोग सदस्यता अभियान में अच्छा काम करेंगे, उन्हें इनाम दिया जाएगा। बीजेपी ने संगठन चुनाव का कार्यक्रम 10 नवंबर तक के लिए जारी कर दिया है। यानी अब नेताओं को मंत्री पद के लिए नवंबर के बाद ही मौका मिल पाएगा। पिछले हफ़्ते ही मंत्रियों को उनके प्रभार वाले जिलों की कमान सौंपी गई है। अब सभी नेता सरकारी उपक्रमों में नियुक्तियों के लिए जोर-शोर से जुट गए हैं। फरवरी में मोहन सरकार ने एक आदेश जारी कर 45 अध्यक्षों और उपाध्यक्षों (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) को हटा दिया था। ये सभी नियुक्तियां पिछली शिवराज सरकार ने की थीं। कुछ लोगों को तो अपने पद पर कुछ महीने ही हुए थे।


    इस बार भाजपा ने मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसमें सबसे बढ़िया काम करने वाले लोगों को इनाम मिलेगा। इसी आधार पर नियुक्तियों की सूची तैयार होगी। कुछ बड़े चेहरों को भी बड़े निगम और बोर्ड सौंपे जा सकते हैं। वहीं, विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान जो नेता दूसरी पार्टियों से बीजेपी में आए थे, वे सभी अपने वादों को पूरा करने का दबाव बना रहे हैं। निगम-मंडल और बोर्ड में नियुक्तियों में संगठन की सिफारिश बहुत मायने रखती है।

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस बारे में कहा है कि सदस्यता अभियान में कमाल दिखाने वालों को उपकृत किया जाएगा। निगम-मंडल के लिए दावेदारी कर रहे नेताओं में जीतू जिराती, सीमा सिंह, कांतदेव सिंह, शर्देन्दु तिवारी, शैलेंद्र शर्मा, रजनीश अग्रवाल, यशपाल सिंह सिसोदिया, सुनील पांडे, कृष्णमोहन सोनी, राहुल कोठारी, अमिता चपरा, जितेंद्र लिटौरिया, आशुतोष तिवारी, विजय दुबे, संजय नगाइच, शैलेंद्र बरुआ, दिलीप शेखावत, धीरज पटैरिया, जसवंत सिंह हाड़ा, हरिवल्लभ शुक्ला और पुष्कर सिंह शामिल हैं।

    Share:

    इंदौर में 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी चल समारोह

    Fri Aug 30 , 2024
    निर्णायक मंच के समक्ष “सिर्फ लाठी के साथ बंदिश” और “बल्लम (भाला)” का प्रदर्शन कर सकेंगे अखाड़े इंदौर। इंदौर में आगामी 17 सितम्बर को अनंत चतुदर्शी का चल समारोह परंपरागत रूप से निकाला जायेगा। इस चल समारोह में नयनाभिराम झांकियां ‍निकलेगी, वहीं दूसरी और शस्त्र कलाओं का प्रदर्शन करते हुए अखाडे भी निकलेंगे। जिला प्रशासन […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved