• img-fluid

    CM एकनाथ शिंदे ने पूछा गोविंदा का हाल, अस्पताल के अधिकारियों को दिए ये निर्देश

  • October 01, 2024

    डेस्क। अभिनेता गोविंदा (Govinda) को आज सुबह दुर्घटना में अपने ही हाथ से पैर पर गोली लग गई। इसके बाद उन्हें मुंबई के क्रिटिकल केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोविंदा की हालत अब स्थिर है, इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने बयान जारी कर दी है। अपने प्रशंसकों को गोविंदा ने बताया कि डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है। अपने प्रशंसकों के स्नेह और भगवान के आशीर्वाद से ठीक हैं। इस बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) के सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने गोविंदा के साथ फोन पर बात की है।


    अभिनेता गोविंदा से सीएम एकनाथ शिंदे ने फोन पर बात ही। सीएम एकनाथ शिंदे ने गोविंदा से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने अस्पताल में गोविंदा की सही देखभाल करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कश्मीरा शाह, विनय आनंद और दीपक सावंत भी गोविंदा से मिलने पहुंचे हैं।

    गोविंदा ने हादसे के बाद अस्पताल से बयान जारी कर कहा है, ‘नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा। आप सभी का आशीर्वाद और बाबा का आशीर्वाद। गोली लगी थी। लेकिन, भगवान की कृपा से गोली निकाल दी गई है। मैं धन्यवाद देता हूं यहां के डॉक्टरों का। आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद व आभार’।

    Share:

    झारखंड चुनाव से पहले गुलाम अहमद मीर का बयान, बोले- कांग्रेस को 25 सीटें मिलीं तो रोटेशन पर बनेंगे सीएम

    Tue Oct 1 , 2024
    रांची । कांग्रेस (Congress) के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर (Ghulam Ahmed Mir) ने कहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) में कांग्रेस को यदि 25 से 30 सीटें मिलीं तो राज्य में रोटेशन पर मुख्यमंत्री (Chief Minister) बनेंगे। यानी सरकार के आधे कार्यकाल तक कांग्रेस के मुख्यमंत्री होंगे। मीर सोमवार को रांची […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved