• img-fluid

    जबलपुर सहित पूर्वी मप्र में रहेगा बादलों का डेरा, नही बढ़ेगी ठंड 

  • November 18, 2020
    जबलपुर। शहर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर बने कम दबाब के क्षेत्र के कारण अगले कुछ दिनों में जबलपुर में भी बादल छाए रहेंगे। अगले दो- चार दिनों में हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। दक्षिण-पश्चिम से आ रही हवाओं के कारण दिन और रात में उसस भरी गर्मी महसूस की जा रही थी, हालांकि पहाड़ों में हुई बर्फबारी से हवाओं का रुख उत्तर- पूर्वी हो गया है। जिसके कारण मंगलवार को हल्की ठंड महसूस की गई।
    वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्टूबर के शुरूआती दौर में दिन गर्म और रातें ठंडी होने लगती हैं। नवंबर में ठंड का असर तेज हो जाता है। खास तौर से दीपावली के बाद। लेकिन दक्षिण-पश्चिम हवाएं चलने से दिन और रात का तापमान बढ़ गया है। पिछले पांच दिनों से पारा स्थिर है। 
    जबलपुर सहित पूर्वी मप्र में रहेगा बादलों का डेरा
    मौसम विभाग के मुताबिक अभी उत्तर पूर्वी हवाएं चल रही है लेकिन एक दो दिन में पाकिस्तान के ऊपर बने कम दबाब के क्षेत्र के असर से जबलपुर सहित पूर्वी मध्यप्रदेश में बादल छाए रहेंगे। कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। (हि.स.)
    नही बढ़ेगी ठंड 
    मौसम विभाग की माने तो अभी ठंड नही बढ़ेगी। बादलों की आवाजाही के कारण दिन और रात का तापमान स्थिर रहेगा। पिछले पांच दिनों से अधिकतम तापमान जहां 30- 31 डिग्री के बीच बना हुआ है, वहीं न्यूनतम तापमान 17- 18 डिग्री सेल्सियस के बीच स्थिर है। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 31.8 न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा।

    Share:

    माइक्रोसाफ्ट सरफेस गो 2 और सरफेस बुक 3 लैपटाप हुए भारत में लांच

    Wed Nov 18 , 2020
    आज के इस आधुनिक टेक्‍नोलॉजी की दुनिया ने हमारे जीवन को काफी सरल व सुलभ बना दिया है । माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस गो 2 टैबलेट और माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस बुक 3 डिटैचेबल 2 इन 1 लैपटॉप भारत में लॉन्च किए गए हैं। इन दोनों को पहले मई के महीने में पेश किया गया था, लेकिन उस समय […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved