• img-fluid

    मोबाइल पर ऑनलाइन क्लास ले रहा था कक्षा 8 का छात्र, बैटरी में ब्लास्ट से चेहरा बुरी तरह झुलसा

  • December 17, 2021

    सतना। मोबाइल से ऑनलाइन क्लास मजबूरी है, पर चार्जिंग पर लगे होने पर लंबे समय तक इस्तेमाल जानलेवा हो सकता है। सतना में कक्षा-8 का छात्र मोबाइल पर ऑनलाइन क्लास अटेंड कर रहा था। इसी दौरान मोबाइल में ब्लास्ट हो गया। छात्र का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। गंभीर हालत में उसे सतना के जिला चिकित्सालय लाया गया था, जहां से उसे जबलपुर रैफर किया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सतना जिले के नागौर तहसील के चदकुइया गांव की है। 15 वर्षीय रामप्रकाश पिता भानुप्रसाद भदौरिया एक निजी स्कूल में कक्षा-8 का छात्र है। गुरुवार दोपहर को वह स्कूल की ऑनलाइन क्लास अटेंड कर रहा था। इस दौरान मोबाइल भी चार्ज पर था।


    इसी समय मोबाइल फोन में ब्लास्ट हो गया। इससे छात्र का मुंह और नाक का हिस्सा बुरी तरह लहूलुहान हो गया। परिजन नागौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे सतना जिला चिकित्सालय भेजा गया। हालत इतनी गंभीर थी कि बाद में उसे जबलपुर रैफर किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि छात्र का मुंह और नाक पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए हैं।

    परिजन सदमे में
    भानुप्रसाद ने बताया कि उनका बेटा रोजाना ऑनलाइन क्लास अटेंड करता है। गुरुवार दोपहर को भी वह घर में ही पढ़ाई कर रहा था। तभी तेज धमाके की आवाज आई। परिवार के सभी लोग उसके कमरे की तरफ दौड़े तो वह अचेत अवस्था में लहूलुहान पड़ा था। नागौद से सतना और फिर जबलपुर रैफर किया गया है। नाक और मुंह पूरी तरह से क्षत-विक्षत है।

    Share:

    अमेरिकी रिपोर्ट: भारत पर आतंकी हमलों के लिए पाक की जमीन का इस्तेमाल जारी, मुंबई हमले के मास्टरमाइंड पर नहीं हुई कार्रवाई

    Fri Dec 17 , 2021
    वॉशिंगटन। पाकिस्तान के आंतकी संगठनों ने भारत को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तानी की जमीन का इस्तेमाल जारी रखा है। इसके अलावा पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक और संयुक्त राष्ट्र (UN) की ओर से वैश्विक आतंकवादी घोषित किए गए मसूद अजहर और 2008 मुंबई हमले के प्रोजेक्ट मैनेजर साजिद मीर समेत अन्य आतंकवादियों के खिलाफ […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved