img-fluid

काठमांडू में प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों और पुलिस के बीच हुई झड़प, कई घायल

April 27, 2025

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू में रविवार को शिक्षा में सुधार और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। झड़प में कम से कम सात शिक्षक और कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पुलिस ने काठमांडू में सख्त रुख दिखाया है।

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक शिक्षक नया बनेश्वर क्षेत्र के प्रतिबंधित इलाके में प्रवेश करना चाहते थे। शिक्षक सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश कर रहे थे जिसके बाद हजारों आंदोलनकारी शिक्षकों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पानी की बौछार की। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि झड़पों में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।


देश के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों स्कूल शिक्षक स्कूली शिक्षा में सुधार तथा वेतन एवं भत्तों में वृद्धि की मांग को लेकर काठमांडू में लगभग एक महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांग संसद द्वारा स्कूल शिक्षा विधेयक पारित करना है। पिछले सप्ताह, आंदोलनकारी शिक्षकों की चिंताओं का समाधान करने में विफल रहने के कारण शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री बिद्या भट्टाराई को इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था। अब रघुजी पंटा को मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है।

Share:

  • सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला, कारों पर फेंके गए टायर

    Sun Apr 27 , 2025
    अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला हुआ है। करणी सेना और क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने रामजीलाल सुमन के काफिले के ऊपर टायर फेंके है। इस हमले की वजह से गाड़ियां आपस में भिड़ गई हैं। दरअसल गभाना टोल प्लाजा के पास करणी सेना के पदाधिकारी बड़ी तादाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved