• img-fluid

    नगर परिषद चुनाव: पूर्व पंच, संरपच, पार्षद, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से लेकर वकील, सब्जी व खोमचे वाले भी पार्षद की दौड़ में

  • June 13, 2022

    माकड़ोन (मनीष शर्मा)। नगर में चुनावी रंग धीरे-धीरे जमने लगा है। दोनों ही प्रमुख राजनैतिक दलों में निष्ठा रखने वाले कार्यकर्ता अपनी पार्टी का झंडा बुलंद कर जनता के दरबार में आशीर्वाद लेकर जनप्रतिनिधि कहलाने का जतन कर रहे हैं। लंबे समय से टलते आ रहे चुनाव आगामी दिनों में होने वाले हैं। नगर पालिका और नगर परिषद में जनता के द्वारा पार्षद चुने जाएंगे, फिर पार्षदों द्वारा अध्यक्ष चुना जाएगा। माकड़ोन नगर परिषद में अध्यक्ष का पद अजा महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में भी कौतूहल बना हुआ है तो वहीं दूसरी ओर पार्षद का चुनाव लडऩे में भी अपनी अपनी राजनैतिक पार्टियों से टिकट चाहने वालों की संख्या भी भरपूर दिखाईं दे रही है।


    पार्षद पद के टिकट की दौड़ में पूर्व पंच, संरपच से लेकर पूर्व पार्षद, पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के अलावा वकील के साथ आम आदमी का प्रतिनिधित्व करने वाले सब्जी, खोमचे का धंधा करने वाले भी शामिल हैं। नगर के सूने दिखाई देने वाले नुक्कड़ और चौराहे अब चुनावी चर्चा से आबाद होने वाले हैं। इस बार चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली के तहत होने जा रहे हैं। पार्षद जनमत हासिल कर अपना अध्यक्ष चुनेंगे। नगर के अधिकांश नेताओं की नजर अध्यक्ष पद पर लगी हुई है, इसके अलावा परिषद का एक और बड़ा पद उपाध्यक्ष का होता है। पार्षद चुनें जाने के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को लेकर जमावट बनती दिखाई देगी। इस चुनाव में दोनों ही राजनैतिक दलों से अलग होकर बगावत कर निर्दलीय चुनाव में कूदने वाले नेताओं की संख्या भी काफी रहने का अनुमान राजनैतिक गलियारों में लगाया जा रहा है। हालांकि पार्टियों के द्वारा अपने अधिकृत उम्मीदवार घोषित करने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

    Share:

    महिदपुर पुलिस ने पकड़ा विद्युत मोटर व मोबाइल चोर..दो चोरी की वारदातों का हुआ खुलासा

    Mon Jun 13 , 2022
    महिदपुर। विद्युत मोटर और मोबाईल चुराने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने वारदातें कबूल कर ली हैं तथा उसके कब्जे से चुराया गया सामान भी जब्त कर लिया है। महिदपुर थाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर राहुल पिता पूरणमल पाटीदार निवासी स्नेह सिटी महिदपुर को गिरफ्तार कर उसके […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved