• img-fluid

    क्रिसमस की तैयारियां पूरी… चर्च भी तैयार…

  • December 23, 2023

    कल रात और परसों सुबह पवित्र मिस्सा

    इंदौर। शहर में क्रिसमस की रंगत नजर आने लगी है। शहर के सभी गिरजाघरों के साथ ही शहर के बड़े मॉल भी सजकर तैयार हैं। ईसाई समुदाय के सबसे बड़े पर्व की रौनक समाज के घरों में भी नजर आ रही है। घरों में सजावट की गई है। गोशाला भी बनाई गई है। प्लम केक और चॉकलेट से बाजार सजे हैं।


    कल रात और परसों सुबह शहर के गिरजाघरों में पवित्र मिस्सा के साथ कैरोल गाए जाएंगे और प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाई जाएंगी। बाजार में सजावटी सामानों में सांता क्लॉज के पुतले-मुखौटे, क्रिसमस ट्री, बॉल्स, कैंडल्स, आर्टिफिशल लाइट्स, रंग-बिरंगी झालरें, कलर पेपर, जिंगल बेल, बैलून की मांग काफी रही। वहीं, समाजजनों के घर भी क्रिसमस ट्री, लाइटिंग और स्टार से सज गए हैं। शहर के सभी चर्चों में भी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सड़कों पर भी सांता की कैप, मुखौटे और छोटे क्रिसमस ट्री बिकते नजर आ रहे हैं। कई होटलों ने पहले ही क्रिसमस को लेकर आयोजन कर लिया है तो होटलों में सजावट भी की गई है। इंदौर धर्मप्रान्त के बिशप चाको ने बताया कि चर्च में कल रात 10.30 बजे से कैरोल और पवित्र मिस्सा के बाद परसों 25 दिसंबर की सुबह 7 बजे और 8.30 बजे से पवित्र मिस्सा होगी। इसके बाद 31 दिसंबर की रात 10 बजे और 1 जनवरी की सुबह 8.30 बजे पवित्र मिस्सा होगी, जिसमें समाजजन शामिल होंगे। कैरोल भी गाए जाएंगे।

    Share:

    79 गांवों में अनुमतियां जल्द मिलेंगी... समयसीमा भी होगी तय

    Sat Dec 23 , 2023
    अग्निबाण ब्रेकिंग… संचालनालय भोपाल फाइलें भेजने की बजाय इंदौर नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय से भी मंजूरी संभव, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सोमवार को होने वाली संभागीय समीक्षा में टीडीआर सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दे रहेंगे शामिल 79 गांवों में अनुमतियां जल्द मिलेंगी… समयसीमा भी होगी तय इंदौर, राजेश ज्वेल। रियल इस्टेट कारोबारियों को राहत देने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved