• img-fluid

    चिटनीस दिल्ली, मोघे संघ और हर्ष चौहान शिवराज के भरोसे

  • August 30, 2021

    • खंडवा उपचुनाव: कांग्रेस के अरूण तय… भाजपा में जोर आजमाइश

    भोपाल। अघोषित तौर पर खंडवा लोकसभा उपचुनाव (Khandwa Lok Sabha by-election) की तैयारियों का आगाज हो गया है। कांग्रेस की ओर से अरूण यादव (Arun Yadav) का नाम लगभग तय माना जा रहा है, वहीं भाजपा (BJP) में अंदर ही अंदर रस्साकशी शुरू हो गई है। भाजपा (BJP) यहां से दमदार उम्मीदवार के नाम पर विचार कर रही है। यहां पर टिकट के लिए मुख्य मुकाबला पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस (Archana Chitnis), वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे (Krishnamurari Moghe) और दिवंगत सांसद नंदकुमार सिंह चौहान (Nandkumar Singh Chauhan) के बेटे हर्ष चौहान (Harsh Chauhan) के बीच है। वहीं पार्टी किसी नए चेहरे की तलाश में है। इसके लिए पार्टी में लगातार मंथन चल रहा है।



    हालांकि भाजपा सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Union Minister Narendra Singh Tomar) हर्ष चौहान को उम्मीदवार बनाने के पक्ष में हैं। मोघे जैसे कद्दावर नेता संघ के भरोसे यहां से दावेदारी कर रहे हैं। मोघे पहले खरगोन से सांसद रह चुके हैं, इसका लाभ भी उन्हें मिल रहा है। चिटनीस दिल्ली में हाईकमान से अपने संबंधों के आधार पर टिकट मिलने का दावा कर रही हैं। चिटनीस की बुरहानपुर, नेपानगर में अच्छी पैठ है और वे नंदू भैया के दिवंगत होने के बाद से सभी विधानसभा क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रही हैं।

    भाजपा और कांग्रेस का पूरा फोकस खंडवा पर
    मप्र में खंडवा के अलावा तीन विधानसभा सीटों जोबट (आलीराजपुर जिला), पृथ्वीपुर (निवाड़ी जिला) और रैगांव (सतना जिला) पर उपचुनाव होना है। लेकिन भाजपा और कांग्रेस का पूरा फोकस खंडवा पर है। खंडवा लोकसभा उपचुनाव में जहां चिटनीस, मोघे और हर्ष अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं, वहीं हरसूद विधायक और मंत्री विजय शाह भी लोस उपचुनाव में पत्नी पूर्व महापौर भावना शाह को टिकट दिलाने के प्रयास में जुटे हैं जबकि लोस उपचुनाव में टिकट मांगने वालों में भाजपा से टिकट पर विभिन्न चुनाव में हारे व संगठन में सक्रिय नेताओं की लंबी लिस्ट है। इधर पार्टी जिन नए चेहरों पर विचार कर रही है, उनमें बुरहानपुर निवासी ज्ञानेश्वर पाटिल का नाम सामने आया है। पिछड़ा वर्ग के पाटिल जिला पंचायत खंडवा के अध्यक्ष रह चुके हैं। इनके अलावा राजपाल सिंह तोमर की भी मजबूत दावेदारी मानी जा रही है। ये जिला पंचायत के अध्यक्ष रहे हैं। कृषि मंडी के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का भी नाम संगठन के पास आया है।

    अरुण की रणनीति पर संगठन कर रहा नियुक्तियां
    प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव की खंडवा लोकसभा में होने वाले उपचुनाव में उम्मीदवारी लगभग तय मानी जा रही है। पार्टी ने उन्हें इसके संकेत दे दिए हैं। इसके साथ ही उनके अनुसार क्षेत्र के संगठन में नियुक्तियां शुरू कर दी गई है। जल्द ही निचले स्तर पर भी उनके समर्थकों को नियुक्तियां दिए जाने की तैयारी है। सूत्रों की मानी जाए तो खंडवा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी चयन को लेकर सर्वे हो चुका है। इसमें अरुण यादव का नाम उभर कर सामने आया है। इस सर्वे के बाद यादव को यहां से उम्मीदवार बनाए जाने का पार्टी के आला नेताओं ने मन बना लिया है। इस संबंध में कुछ दिनों पूर्व अरुण यादव की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दिल्ली में मुलाकात हुई थी, ऐसा माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद अब अरुण यादव को खंडवा उपचुनाव लडऩे को लेकर हरी झंडी मिल गई है। हाल ही में अरुण यादव के समर्थक असद उद्दीन को खंडवा लोकसभा के लिए सोशल मीडिया विभाग का प्रभारी बनाया गया है। ऐसा बताया जाता है कि अब अरुण यादव के अनुसार ही मंडलम और सेक्टर में कुछ पदाधिकारियों की भी नियुक्तियां की जाना है। यादव ने भी प्रदेश भर से अपने समर्थकों को क्षेत्र में सक्रिय करने की तैयारी कर ली है।

     

    Share:

    इस दिन पड़ रहा है शनि प्रदोष व्रत, जानें तारीख व महत्‍व

    Mon Aug 30 , 2021
    हर मास की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखते हैं। एक माह में दो प्रदोष व्रत होते हैं एक कृष्ण पक्ष में और दूसरा शुक्ल पक्ष में। हिंदू धर्म में त्रयोदशी को बेहद शुभ माना जाता है। त्रयोदशी तिथि भगवान शंकर को समर्पित होती है। इस दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। हर माह में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved