• img-fluid

    NDA में शामिल होने को लेकर चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान, नित्यानंद राय से की मुलाकात

  • July 09, 2023

    नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) के एनडीए में शामिल होने की अटकलें लग रही हैं। चिराग पासवान ने रविवार को कहा कि वह पार्टी नेताओं के साथ 2-3 और बैठकों के बाद आगामी 2024 लोकसभा चुनाव (2024 Lok Sabha elections) के लिए गठबंधन बनाने के संबंध में फैसला लेंगे। बिहार के पटना में अपने आवास पर पार्टी के राष्ट्रीय और राज्य पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करने के बाद चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के नेताओं ने उन्हें गठबंधन बनाने के संबंध में कोई भी निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है।

    चिराग पासवान ने कहा कि अभी गठबंधन पर सार्वजनिक रूप से बात करना अच्छा नहीं होगा। हालांकि केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के सवाल को उन्होंने टाल दिया। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की स्थापना अक्टूबर 2021 में हुई थी चिराग का अपने चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस (Union minister Pashupati Kumar Paras) के साथ मतभेद हुआ था जिसके बाद उन्होंने ये निर्णय लिया था।


    बता दें कि आज सुबह ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने चिराग पासवान से मुलाकात की थी। ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। कुछ दिनों में ही केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है और इसमें चिराग पासवान को भी जगह मिल सकती है। चिराग पासवान अभी बिहार के जमुई से लोकसभा सांसद हैं।

    बैठक के बाद नित्यानंद राय ने 23 जून को पटना में हुई विपक्षी पार्टी की बैठक की आलोचना की और कहा कि विपक्षी एकता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के डर के कारण है। उन्होंने आगे कहा कि राम विलास पासवान और बीजेपी ने लोगों के कल्याण के लिए काम किया है और मिलना अच्छा है।

    2020 के विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बगावत करते हुए एनडीए से बाहर हो गए थे। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में एलजेपी एक सीट जीतकर केवल 5.66 प्रतिशत वोट शेयर हासिल कर पाई। एलजेपी के चुनाव चिन्ह के तहत जीतने वाले एकमात्र विधायक ने जल्द ही जेडी (यू) जॉइन कर लिया था।

    Share:

    मनोज मुंतशिर के माफीनामे पर बिफरे ‘रामायण’ के हनुमान, बोले- 600 करोड़ खर्च कर सनातन धर्म की...

    Sun Jul 9 , 2023
    मुंबई। प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म आदिपुरुष रिलीज होने के बाद से काफी विवादों में रही। फिल्म के वीएफएक्स और डायलग्स की वजह से सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी नाराजगी जताई। वहीं फिल्म के राइटर मनोज मुंतशिर को भी काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। जिसके बाद अब उन्होंने सोशल मीडिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved