img-fluid

डिलेवरी के समय महिलाओं की गर्भनाल चुरा लेता था चीनी डॉक्टर, इस काम में करता था इस्तेमाल

  • April 06, 2025

    नई दिल्ली । सोशल मीडिया (Social media)पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल(viral) होता ही रहता है। ऐसा ही एक मामला चीन(case china) से सामने आया है जहां पर एक डॉक्टर को गर्भवती महिलाओं की डिलेवरी के बाद प्लेसेंण्टा चुराने के आरोप में नौकरी से निकाल दिया गया है। डॉक्टर का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह डिलेवरी के बाद निस्तारण के लिए रखे गए प्लेसेंण्टा को पॉली बैग में ले जाता हुआ नजर आ रहा है। जब यह वीडियो वायरल हुआ कई लोगों ने इसके लिए डॉक्टर को सजा देने की मांग की है। आपको बता दें कि चीनी चिकित्सा पद्धति में सूखे गर्भनाल का उपयोग कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है।

    सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दावा किया गया है कि यह वीडियो दक्षिण-पश्चिमी चीन के गुइझोउ प्रांत में रेनहुई जिउडू का है यहाँ हॉस्पिटल में डॉक्टर ऐसी अजीब हरकत कर रहा है। वीडियो के मुताबिक डॉक्टर अपने केबिन की ओर जाता दिखाई दे रहा है। उसके हाथ में एक पॉली बैग है जिसमें उसने प्लेसेंण्टा को रखा हुआ है। इसके बाद वह उसे अपने बैग में रख लेता है।


    वीडियो बनाने वाला व्यक्ति बाद में कहता है कि उसने एक औरत द्वारा निपटान के लिए छोड़ी गई प्लेसेंण्टा को अपने बैग में रख लिया। क्या उसे ऐसा करने का अधिकार है? क्या कोई भी ऐसा कर सकता है?

    विवाद बढ़ता देख इस मामले पर अस्पताल ने भी अपनी सफाई पेश की है। चीन के लिजी न्यूज से बात करते हुए अस्पताल प्रबंधन की तरफ से बताया गया कि उन्होंने उस डॉक्टर को काम से निकाल दिया है। हालांकि प्रबंधन की तरफ से यह साफ नहीं किया गया कि डॉक्टर की तरफ से यह पहली बार किया गया था या फिर वह पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुका था।

    क्या होता है प्लेसेंण्टा

    प्लेसेंटा, गर्भनाल को कहते हैं। यह मां और भ्रूण को आपस में जोड़े रखती है। इसी के माध्यम से बच्चे को उसकी जरूरत के अनुसार पोषक तत्व मिलते हैं। भ्रूण को पोषक तत्व प्रदान करने के लिए यह गर्भावस्था के दौरान ही विकसित होती है और बच्चे के जन्म के बाद इसे बाहर निकाल दिया जाता है।

    चीन में इसे लेकर तमाम तरह की कहानियां प्रचलित हैं। 2000 साल से चली आ रही चीनी चिकित्सा पद्धति में सूखे गर्भनाल को अत्याधिक पौष्टिक माना जाता है। कई लोगों के मुताबिक इससे थकान, शारीरिक कमजोरी और बांझपन का इलाज किया जा सकता है। कई किंवदंतियों के मुताबिक इसके अंदर खाने वाले को अमर बनाने की भी शक्ति होती है। यही नहीं यह भी कहावत प्रचलित है कि अगर नई मां अपने प्लेसेंटा को खा लेती है तो वह बेहतर तरीके से और जल्दी ठीक हो सकती हैं।

    हालांकि चीनी सरकार ने साल 2005 में मानव प्लेसेंटा के व्यापार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। इतना ही नहीं 2015 में इसे मेडीकल से भी हटा दिया गया था। चीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केवल एक नई माँ ही अस्पताल के कर्मचारियों से अपना प्लेसेंटा मांग सकती है। अगर वे इसे नहीं चाहते हैं, तो अस्पताल को इसे मेडिकल कचरे के रूप में जला देना चाहिए या दफनाना चाहिए।

    Share:

    अमेरिका अब नहीं झुकेगा, राष्ट्रपति ट्रंप की दो टूक, चीन बोला- टैरिफ को हथियार न बनाएं

    Sun Apr 6 , 2025
    नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति (President) डोनाल्ड ट्रंप (donald trump) ने शनिवार को चीनी वस्तुओं (Chinese goods) पर भारी टैरिफ (tariff) लगाने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि अमेरिका वैश्विक व्यापार में मूर्ख और असहाय कोड़े मारने वाला स्तंभ बनकर रह गया था. यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब चीन ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved