• img-fluid

    अरुणाचल को भारत का हिस्सा दिखाने वाले नक्शे को चीन ने किया जब्त

  • July 31, 2021

    शंघाई। चीन(China) में सीमा शुल्क अधिकारियों (Customs Officials) ने अरुणाचल प्रदेश को भारत के हिस्से (Arunachal Pradesh as part of India) के रूप में दिखाने वाले दुनिया के नक्शों की एक बड़ी खेप जब्त (A large consignment of maps seized) की है। इन नक्शों (Maps) का निर्यात किया जाना था। चीन दक्षिण तिब्बत के हिस्से के रूप में पूर्वोत्तर भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश पर दावा करता है। इसे भारत ने दृढ़ता से खारिज कर दिया है। भारत का कहना है कि अरुणाचल प्रदेश इसका अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है।
    जानकारी के मुताबिक शंघाई के पुडोंग हवाई अड्डे (Shanghai’s Pudong Airport) पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने निर्यात किए जाने वाले इन नक्शों को जब्त किया। इन पर बेड क्लाथ लिखा हुआ था।



    चीन ने 2019 में एक नया कानून पारित कर देश में छापे और बेचे जाने तथा निर्यात किये जाने वाले सभी नक्शों को चीनी नक्शे के आधिकारिक प्रारूप के अनुसार रखे जाने को अनिवार्य बना दिया था। आधिकारिक प्रारूप में अरूणाचल प्रदेश, ताईवान और दक्षिण चीन सागर पर चीन के दावे को प्रदर्शित किया गया है।
    नए कानून की घोषणा करने वाले नोटिस में कहा गया है, ‘मानचित्र राष्ट्रीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मुख्य रूप है, जो अपने राजनीतिक, वैज्ञानिक और कानूनी महत्व के लिए गंभीर है। इसमें आगे कहा गया है कि समस्याग्रस्त नक्शे अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चीन के क्षेत्र के बारे में भ्रमित करेंगे या तो गुप्त उद्देश्यों वाले लोगों द्वारा इसे प्रचारित किया जाएगा।
    बता दें कि जिस वर्ष यह नियम लागू किया गया, उसी वर्ष चीन के कस्टम विभाग ने निर्यात के लिए तीन लाख से अधिक मानचित्रों को इस आधार पर नष्ट कर दिया कि वे देश के आधिकारिक मानचित्रों के अनुकूल नहीं हैं।

    Share:

    International Flights पर 31 अगस्त तक रहेगा प्रतिबंध

    Sat Jul 31 , 2021
    नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के चलते नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भारत में शेड्यूल अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक (International Flights ) उड़ानों की आवाजाही पर प्रतिबंध 31 अगस्त तक फिर बढ़ा दिया है। यानी 31 अगस्त तक न तो भारत से कोई उड़ान जाएगी और न ही किसी दूसरे देश से कोई अंतरराष्ट्रीय उड़ान भारत में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved