• img-fluid

    मुख्यमंत्री कुक्षी से विकास पर्व का करेंगे शुभारंभ… आज से विकास पर्व मनाएगी शिवराज सरकार

  • July 16, 2023

    • आदिवासी क्षेत्र में मुख्यमंत्री शिवराज का पहला रोड शो आज

    भोपाल। प्रदेश सरकार द्वारा आज से शुरू किए जा रहे विकास पर्व का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धार जिले के कुक्षी से करने जा रहे हैं। प्रदेश में कुछ माह बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इस चुनाव में आदिवासी प्रमुख मुद्दा है, लिहाजा मुख्यमंत्री आदिवासी क्षेत्र धार जिले के कुक्षी से विकास पर्व की शुरुआत करने जा रहे हैं। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री दोपहर बाद आदिवासी बहुल बड़वानी जिले में पहला रोड शो करने जा रहे हैं। यह पहला चुनावी रोड शो भी कहा जा रहा है। मुख्यमंत्री बड़वानी में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 17 जुलाई को मुख्यमंत्री शाजापुर जिले में प्रदेश के पहले सीएम राइज का लोकार्पण करने के साथ यहीं से स्कूल चलें हम अभियान को भी शुरू करने जा रहे हैं।
    विकास पर्व में 2 लाख करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया जाएगा। इस दौरान जनसेवा यात्राओं, आम सभाओं और स्थानीय स्तर पर जनता के साथ संवाद के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस दौरान बीना रिफायनरी का विस्तार और केन बेतवा लिंक योजना के भूमिपूजन शिलान्यास, 7245 करोड़ की 15 सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण, 36348 करोड़ की 13 सिंचाई परियोजनाओं का भूमि पूजन, 83 सीएम राइज स्कूलों का शुभारंभ, नव स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों का भूमिभूजन, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्ग एवं सड़क निर्माण के 21900 करोड रुपये से अधिक की लागत से 1207 कार्यों का भूमि पूजन, अमृत 2.0 अंतर्गत शहरी पेयजल परियोजनाओं 3000 करोड़ रुपये की राशि के कार्य,प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत लगभग 400000 हितग्राहियों का गृह प्रवेश, 10 नवीन महाविद्यालयों का भूमि पूजन, जल जीवन मिशन अंतर्गत 28471 करोड़ की राशि की 15450 समूह पेयजल परियोजनाओं का भूमि पूजन किया जाएगा।



    विकास पर्व में बीना रिफायनरी में भूमिपूजन
    शिवराज सरकार 16 जुलाई से 14 अगस्त तक पूरे प्रदेश में विकास पर्व मना रही है। विकास पर्व के दौरान 2 लाख करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का होगा लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। विकास पर्व के दौरान जनसेवा यात्राओं, आम सभाओं का आयोजन और स्थानीय स्तर पर जनता के साथ संवाद के कार्यक्रम आयोजित होंगे। विकास पर्व के दौरान बीना रिफायनरी का विस्तार और केन बेतवा लिंक योजना का भूमिपूजन व शिलान्यास किया जाएगा। इस अवधि में 7245 करोड़ की 15 सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण और 36348 करोड़ की 13 सिंचाई परियोजनाओं का भूमिपूजन किया जाएगा।

    83 सीएम राइज स्कूलों का होगा शुभारंभ
    मुख्यमंत्री विकास पर्व के दौरान 17 जुलाई को शाजापुर जिले में प्रदेश के पहले सीएम राइज विद्यालय का लोकार्पण करने जा रहे हैं। विकास पर्व के दौरान नए स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों का भी भूमिपूजन किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्ग एवं सड़क निर्माण के 21900 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 1207 कार्यों का भूमिपूजन भी होगा। अमृत 2.0 अंतर्गत शहरी पेयजल परियोजनाओं में 3000 करोड़ रुपए की राशि के कार्य किए जाएंगे।

    10 नवीन महाविद्यालयों का भूमिपूजन
    मुख्यमंत्री दस नवीन महाविद्यालयों का भूमिपूजन करने के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत लगभग 4 लाख हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराएंगे। जल जीवन मिशन अंतर्गत 28471 करोड़ की राशि की 15450 समूह पेयजल परियोजनाओं का भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही गरीब कल्याण अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री भू अधिकार योजना, दीनदयाल रसोई योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना संबल योजना के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    सिंचाई परियोजना की सौगात देंगे
    मुख्यमंत्री विकास पर्व के दौरान 16 जुलाई को धार जिले के कुक्षी में 2200 करोड़ की लागत वाली सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। इस परियोजना से धार जिले के 175 गांवों के एक लाख 25 हजार किसान लाभान्वित होंगे तथा 75 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी।

    Share:

    मणिपुर हिंसा पर आखिर क्यों चुप हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - कांग्रेस नेता जयराम रमेश

    Sun Jul 16 , 2023
    नई दिल्ली । कांग्रेस नेता (Congress Leader) जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि मणिपुर हिंसा पर (On Manipur Violence) आखिर क्यों चुप हैं (Why is Silent) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ? रमेश ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में बाढ़ की स्थिति के बारे में दो बार जानकारी ली है, लेकिन मणिपुर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved