• img-fluid

    मुख्यमंत्री ने बाढ़ वाले गणेश मंदिर में पूजन-अर्चना की

  • September 09, 2022

    भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्नीक बुधवार को विदिशा में रंगई घाट स्थित बाढ़ वाले श्रीगणेश मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री चौहान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह मंदिर में हो रहे यज्ञ में शामिल हुए और भजन भी गाये।


    मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में भंडारे में कन्याओं को भोजन कराया। उन्होंने यहाँ उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उनका हाल-चाल जाना। चौहान ने कहा कि हम सब भगवान गणपति की गौरी मैया की आराधना में लगे हुए हैं। प्रति वर्ष श्रीबाढ़ वाले गणेश जी के चरणों में हम आते हैं और लोक कल्याण, सबकी भलाई, सबका कल्याण, सबका आनंद, सबकी प्रसन्नता, सब सुखी हों, सब निरोग हों, प्रदेश खूब आगे बढ़े और देश की प्रगति और विकास की प्रार्थना करते हैं।

    Share:

    आज शाम से राजधानी में दिखने लगेगा असर

    Fri Sep 9 , 2022
    बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र भोपाल। मानसून की बेरुखी के चलते शहर भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। वातावरण में काफी नमी मौजूद है। गुरुवार को सुबह से धूप निकलने के कारण उमस बढ़ गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक तापमान बढऩे के कारण दोपहर के बाद राजधानी में कहीं-कहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved