• img-fluid

    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विजयदशमी पर अपने निवास पर किया शस्त्र पूजन

  • October 12, 2024


    भोपाल । विजयदशमी पर (On Vijayadashami) मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने अपने निवास पर (At his Residence) शस्त्र पूजन किया (Performed Shastra Puja) । मध्य प्रदेश में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर हो रहे सरकारी आयोजनों में शस्त्र पूजन किया जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कटनी में शस्त्र पूजन कर विजयदशमी का पर्व बनाया। इसके अलावा राज्य सरकार के मंत्री से लेकर जनप्रतिनिधि तक शस्त्र पूजन कर रहे हैं।


    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित अपने आवास पर अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर शस्त्र पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पारंपरिक वस्त्र धोती कुर्ता धारण कर वैदिक विधि से शक्ति स्वरूपा मां काली की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री निवास पर शक्ति, साहस और विजय के प्रतीक के रूप में शस्त्रों का पूजन किया गया। मुख्यमंत्री सुरक्षा अधिकारी और कर्मचारियों सहित सभी स्टाफ शस्त्र पूजन का हिस्सा बने। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विजयादशमी पर शस्त्र पूजन का महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है, जो हिंदू सनातन परंपरा से जुड़ा हुआ है। यह व्यक्ति को उसके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है और अधर्म के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है।

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने विजया दशमी पर्व पर शनिवार को कटनी पुलिस लाइन में हवन व शस्त्र-पूजन कर प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दी। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि विजयादशमी केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह एकता और भाईचारे का भी प्रतीक है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई परंपरा की शुरुआत की है। अस्त्र और शस्त्र पूजा करके समाज की रक्षा के लिए संकल्प लिया है।

    Share:

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 75 प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का किया लोकार्पण

    Sat Oct 12 , 2024
    देहरादून । देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने 75 प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं (75 major infrastructure Projects) का लोकार्पण किया (Inaugurated) । इसमें 9 परियोजनाएं उत्तराखंड की हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल रूप से उपस्थित थे। उत्तराखंड में जिन 9 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया उनमें गढ़वाल […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved