• img-fluid

    मुख्यमंत्री की अपराधियों को थोथी धमकियां जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा : अखिलेश यादव

  • October 05, 2020

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में लगातार महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। खुद मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में पिछले दिनों 6 बेटियाँ खुदकशी कर चुकी हैं। भाजपा सरकार का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा और मुख्यमंत्री की अपराधियों को दी जा रही थोथी धमकियाँ जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसी लगती हैं। उत्तर प्रदेश में बहू-बेटियों की जिंदगी पर हर क्षण खतरा मंडराता रहता है। उन पर अत्याचार का बेलगाम दौर चल रहा है।

    अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री का ऐन्टी रोमियो स्क्वाड कहां चला गया है? अलीगढ़ में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ और अमरोहा में महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के गहोलिया गांव में आठ दिन से लापता बच्ची का कंकाल मिला। बुलन्दशहर के सिकन्दराबाद में भी एक किशोरी हैवानियत की शिकार हुई।

    उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में 1090 वूमेन पावर लाइन और यूपी डायल 100 सेवा अपराध नियंत्रण में प्रभावी थी, भाजपा राज में उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया। अपराधी बेखौफ हो गए। भाजपा के जंगलराज में रूह कंपाने वाली वारदातों पर रोकथाम की इच्छाशक्ति भी अब प्रशासन में नहीं दिखाई पड़ती है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का अर्धरात्रि में जिस तरह जबरन दाह संस्कार हुआ उससे परिवार बहुत आहत है। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    माइक पोम्पियो ने एशिया का अपना प्रवास छोटा किया

    Mon Oct 5 , 2020
    वाशिंगटन । अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने एशिया दौरे के अपने कार्यक्रम को छोटा कर दिया है। वह भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के समूह ‘क्वाड’ की दूसरी मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए टोक्यो जाएंगे। वह पहले से निर्धारित योजना के अनुसार मंगोलिया और दक्षिण कोरिया नहीं जाएंगे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved