img-fluid

छग : 10 नगर निगमों, 35 नगर पालिकाओं और 81 नगर पंचायतों में भाजपा की जीत

  • February 16, 2025

    रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में विधानसभा चुनाव (Assembly elections) के बाद अब नगरीय निकाय (Urban body) में भाजपा (BJP) ने कांग्रेस (Congress) को करारी शिकस्त दी है। प्रदेश के 10 नगर निगमों (10 municipal corporations) में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत (Bharatiya Janata Party’s historic victory ) हुई वहीं कांग्रेस का आंकड़ा शून्य रहा है। भाजपा ने शहरी सरकार में वापसी कर ली। नगर निगम के अलावा, नगर पालिका और नगर पंचायत के परिणाम भी भाजपा के पक्ष में रहा।ज्ञात हो की प्रदेश में कुल 14 नगर निगम है पर चुनाव दस नगर निगमों में हुए हैं।


    प्रदेश के कुल 49 नगर पालिका में से भाजपा 35, कांग्रेस 8, आप 1 और अन्य 5 में जीत हासिल की है। कांग्रेस को जिन 8 नगर पालिकाओं में जीत मिली है, इनमें तखतपुर, मुंगेली, खरियार रोड, महासमुंद, बागबहरा, सूरजपुर, मंदिर हसौद, अभनपुर शामिल है। आम आदमी पार्टी को बिलासपुर जिले के बोंदारी नगर पालिक में जीत मिली है। वहीं अन्य को अहिवारा, सक्ति, पेंड्रा, अकलतरा, और सिमगा में जीत मिली है। नगर पंचायत के 114 अध्यक्ष पदों में से भाजपाको 81, कांग्रेस को 22, बसपा को 01 पर और अन्य को 10 पर जीत मिली है।

    उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के वर्ष 2019 के नगरीय निकाय चुनाव में प्रदेश के 151 निकायों के दो हजार 840 पार्षद पद के चुनाव में कांग्रेस ने एक हजार 283 वार्डों में जीत दर्ज की थी। जबकि भाजपा को एक हजार 131 वार्डों में जीत मिली थी। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रदेश में 36 पार्षद जकांछ और 364 पार्षद निर्दलीय जीतकर पहुंचे थे। जबकि प्रदेश के तेरह नगर निगमों तथा एक नगर पालिक नगर निगम रिसाली (दुर्ग) में कांग्रेस ने अपना महापौर बनाया था। तब महापौर का सीधे चुनाव न होकर अप्रत्यक्ष तौर पर हुआ था।तब पार्षदों ने अपना महापौर चुना था। एक भी नगर निगम में भाजपा अपने दम पर महापौर बनाने की स्थिति में नहीं रही थी। रायपुर और बिलासपुर नगर निगम में भाजपा के बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा था । 44 नगरपालिका परिषद् में से कांग्रेस को 33,भाजपा को 11 और एक निर्दलीय को जीत मिली थी। जबकि 111 नगर पंचायतों में से 73 नगर पंचायतों में कांग्रेस तथा 30 नगर पंचायतों में भाजपा विजयी रही थी।8 नगर पंचायतों में निर्दलीय काबिज हुए थे।

    Share:

    राष्ट्रपति आज आदि महोत्सव 2025 का करेंगी उद्घाटन

    Sun Feb 16 , 2025
    नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) आज रविवार को आदि महोत्सव 2025 का उद्घाटन (Inauguration of Aadi Mahotsav 2025) करेंगी। जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तहत ट्राइबल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Tribal Co-operative Marketing Development Federation of India Limited) द्वारा आयोजित आदि महोत्सव 16-24 फरवरी तक मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved