• img-fluid

    छतरपुर : दलित बुजुर्ग को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, गोली भी मारी, अस्पताल में भर्ती

  • September 08, 2024

    छतरपुर । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की छतरपुर जिले (Chhatarpur district) में एक दलित बुजुर्ग व्यक्ति (elderly man) को पेट्रोल से जिंदा जलाकर मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग को गंभीर हालत में छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग का नाम नंदी अहिरवार (Nandi Ahirwar) है। उनकी उम्र लगभग 57 साल है। छतरपुर एसपी आगम जैन का कहना है। घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के देव पुलिया गांव में रहने वाले नंदी अहिरवार का आरोप है कि उन्होंने कुछ दिनों पहले अपना एक प्लॉट गांव के मनोज पटेल नाम के शख्स को 4 लाख 50 हजार में बेचा था। उसी के पैसों के लिए मनोज के बड़े भाई कमलेश पटेल ने उसे अपने पास बुलाया था। आरोपी ने पीड़ित को देव पुलिया गांव से अपने साथ बाइक पर बैठा कर ले गया। आरोपी ने रास्ते में लुगासी चौकी के पास बने पुल पर उसे पीटा।


    बुजुर्ग का आरोप है की कमलेश पटेल ने पहले उसके सिर में कट्टे की बट से कई बार हमला किया। यही नहीं पीड़ित के हाथ पर फायर भी किया। इस हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी यहीं नहीं रुका उसने बुजुर्ग के पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बुजुर्ग की जान किसी तरह बच गई। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई।

    छतरपुर एसपी आगम जैन ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। मामले में नौगांव एसडीओपी चंचलेश मार्क्रम का कहना है कि घटना एक दिन पुरानी है। बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल था। वह ठीक से कुछ बात नहीं पा रहा था इसलिए मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। अब बुजुर्ग को होश आ गया है।

    नौगांव एसडीओपी चंचलेश मार्क्रम ने कहा कि बुजुर्ग अब घटना को सही तरीके से बता पा रहा है इसलिए प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। घटना अलग-अलग थानों से जुड़ी हुई है इसलिए एफआईआर दर्ज करने में समय लग रहा है। बुजुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती है। जिला अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। छतरपुर के एसपी अगम जैन भी घटना की जांच पर नजर बनाए हैं।

    Share:

    Chandra Grahan 2024 : पितृ पक्ष में लग रहा चंद्र ग्रहण, इन राशियों 'ग्रहण'

    Sun Sep 8 , 2024
    उज्‍जैन । गणेशोत्‍सव शुरू हो गया है और इसके बाद पितृ पक्ष (pitr paksh) प्रारंभ होगा. भारत में साल का दूसरा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) पितृ पक्ष में ही लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण के कारण श्राद्ध पर्व के अनुष्‍ठानों पर असर डालेगा? साथ ही चंद्र ग्रहण का लोगों के जीवन पर क्‍या प्रभाव […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved