• img-fluid

    Chaturgrahi Yoga 2024: आज शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

  • July 31, 2024

    उज्‍जैन (Ujjain)। ग्रह-नक्षत्रों (planets and stars) की स्थिति के अनुसार अगस्त का महीना बेहद खास माना जा रहा है। अगस्त माह में सूर्यदेव (Suryadev) की राशि सिंह में चार ग्रहों की युति होने जा रही है। अगस्त में सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा 31 जुलाई को शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

    वहीं बुध ग्रह पहले से ही सिंह राशि में विराजमान है और अगस्त में चंद्रमा भी सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां सूर्यदेव और बुध देव कि युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा वहीं सिंह राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और चंद्रमा की युति चतुर्ग्रही योग का निर्माण करेगी। यह योग तीन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ प्रदान करेगा।



    सिंह राशि
    सिंह राशि के जातकों के लिए चतुर्ग्रही योग लाभकारी रहने वाला है। सिंह राशि वालों को नौकरी में तरक्की प्राप्त होगी। सैलरी में भी वृद्धि होने की संभावना है। सिंह राशि के जो जातक अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के प्रस्ताव आने की भी संभावना है।

    वृश्चिक राशि
    वृश्चिक राशि वालों को अगस्त माह में लगने वाला यह चतुर्ग्रही योग नौकरी-व्यापार में तरक्की दिला सकता है। अगस्त के महीने में वृश्चिक राशि के जातकों को आय के कई नए साधन प्राप्त होने की संभावना है। इस माह आप अपनी आय से कुछ हिस्सा बचत भी कर पाएंगे। यदि आपके पास नौकरी नहीं है तो इस महीने आपको नौकरी मिलने की भी संभावना है। व्यापार में भी आपको मुनाफा हो सकता है।

    धनु राशि
    धनु राशि के जातकों को चतुर्ग्रही योग उत्तम फल प्रदान करेगा। धनु राशि के जातकों को अगस्त माह में हर क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। इस योग के शुभ प्रभाव से आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति की संभावना है। इस माह आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

    डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अग्निबाण उत्तरदायी नहीं है।

    Share:

    ITR कटौती में लोगों का अलग-अलग दावा, छूट या रिफंड पाने के लिए अपना रहे ये 4 तरीके

    Wed Jul 31 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Delhi)। अगर किसी टैक्सपेयर(Taxpayer) ने कर छूट या रिफंड पाने के लिए ITR में फर्जी (Fake in ITR)अथवा बढ़ा-चढ़ाकर दावे (exaggerated claims)किए हैं तो उसके लिए मुश्किल खड़ी(hard standing) हो सकती है। आयकर विभाग का कहना है कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें करदाताओं ने ऐसे कारनामे किए हैं। विभाग […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved