• img-fluid

    आज के दिन शनिदेव की पूजा के दौरान इन मंत्रों का करें जाप, शनि प्रकोप से रहेंगे दूर

  • June 19, 2021

    आज का दिन शनिवार है और धार्मिक मान्‍यता के अनुसार इस दिन कर्मों का फल देने वालें शनिदेव की पूजा की जाती है । मान्‍यता के अनुसार आज के शनिदेव (Shani Dev) की संपूर्ण विधि विधान से भगवान शनिदेव की पूजा करने से शनिदेव की कृपा होती है । आपको बता दें कि कन्या राशि (Virgo) में चंद्रमा का गोचर बना हुआ है। साथ ही साथ आज महेश नवमी भी मनाया जा रहा है। जिस दिन भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा (worship) की जानी चाहिए।

    सूर्यपुत्र शनिदेव
    शनिदेव भगवान सूर्यदेव के पुत्र है। हालांकि, शनिदेव के अपने पिता से नहीं बनती है। ऐसी कथा है कि शनिदेव और उनकी मां छाया का सूर्य देव ने अनादर किया था इसके बाद से ही उनकी पिता सूर्य से नहीं बनती। कहा जाता है कि शनिदेव ने भगवान शिव की कठोर तपस्या की थी। जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिव (Lord Shiva) ने उन्हें नवग्रहों का मुखिया बनने की उपाधि दी थी।



    शनि देव के इन मंत्रों का करें जाप
    ओम शं नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये। शं योरभि स्रवन्तु न:
    शनि देव के सामान्य मंत्र
    ॐ शं शनैश्चराय नमः।
    शनि देव के बीज मंत्र
    ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।
    शनि देव के वैदिक मंत्र
    ऊँ शन्नोदेवीर-भिष्टयऽआपो भवन्तु पीतये शंय्योरभिस्त्रवन्तुनः

    शनिदेव के साथ शिव पूजा
    यही कारण है कि शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शिव जी की पूजा भी करनी चाहिए। इससे शनि ग्रह शांत होते हैं।

    शनिदेव का स्वभाव
    शनि को कर्मों का दाता कहा जाता है। इन्हें कलयुग के दंडाधिकारी के रूप में तो कुछ लोग न्याय प्रिय या कुछ लोग क्रूर देवता भी कहते हैं। कहा जाता है कि शनिदेव अच्छे काम करने वालों को अच्छा फल देते हैं और जो बुरे कर्म करने पर सजा भी देते हैं। लोगों का मानना यह भी है कि शनि देव की दृष्टि जिन पर टेढ़ी होती है उनका अनिष्ट होना तय होता है। वही शनिदेव जिन पर प्रसन्न होते हैं, उन्हें तरक्की से कोई नहीं रोक सकता। उनके सभी रुके कार्य आसानी से पूर्ण होते हैं।

    शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या
    कहा जाता है कि शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या जिन राशियों पर चल रही है उन्हें विशेष रूप से सावधान रहना चाहिए। हर शनिवार विशेष रूप से शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। शनि महाराज को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जी और भगवान शिव की पूजा भी करनी चाहिए। उनके चालीसा पाठ व मंत्रों का जाप भी करना चाहिए।

    किन राशियों पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती?
    धनु राशि, मकर राशि व कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है।

    किन राशियों पर चल रही है शनि की ढैय्या?
    मिथुन राशि और तुला राशि वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है।

    शनि देव को प्रसन्न करने के लिए उनके विभिन्न मंत्रों का जाप हर शनिवार को कर सकते हैं। जिससे पापों का नाश होता है और तरक्की के मार्ग भी खुलते है ।

    नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

    Share:

    पेरू में भीषण हादसा, यात्रियों से भरी बस 650 फीट खाई में गिरी, 27 लोगों की मौत

    Sat Jun 19 , 2021
    डेस्‍क। दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस शुक्रवार देर रात 650 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 27 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 13 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों व खनन कंपनी के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved