• img-fluid

    दुनिया की रईस वाली लिस्‍ट में फेरबदल, मार्क जुकरबर्ग ने बेजोस तक को पछाड़ा, जानें

  • September 06, 2024

    वाशिंगटन । मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg, CEO of Meta)ने इस साल की कमाई में जेनसेन हुआंग, एलन मस्क और जेफ बेजोस को पछाड़ (overtaking Jeff Bezos)दिया है। साथ ही दुनिया के अमीरों की लिस्ट(list of the world’s richest people) में अब बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ते हुए जुकरबर्ग तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले नंबर पलैरी एलिसन हैं,र एलन मस्क और दूसरे पर जेफ बेजोस हैं। बर्नार्ड अर्नाल्ट अब चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक मार्क जुकरबर्ग ने इस साल अपने नेटवर्थ में 55.6 अरब डॉलर जोड़ा है। जबकि, इस अवधि में 18वें नंबर के रईस जेनसेन हुआंग ने 50.2 अरब डॉलर की कमाई की है। कमाई के मामले में तीसरे नंबर पर लैरी एलिसन हैं। इनकी संपत्ति में इस साल 34.2 अरब डॉलर का उछाल आया है। चौथे नंबर पर वॉरेन बफेट हैं। इस साल इनका नेटवर्थ 26.7 अरब डॉलर बढ़ा है।

    दुनिया के सबसे रईस एलन मस्क ने इस साल अपनी संपत्ति में 21.6 अरब डॉलर जोड़ा है तो जेफ बेजोस ने 24 अरब डॉलर की कमाई की है। अगर भारत की बात करें तो गौतम अडानी साल 2024 में अबतक 16.9 और मुकेश अंबानी 16.3 अरब डॉलर जोड़ने में कामयाब रहे।

    इस साल के टॉप लूजर


    अभी दुनिया के चौथे नंबर के अमीर बर्नार्ड अर्नाल्ट की दौलत इस साल 24.5 अरब डॉलर कम हो कर 183 अरब डॉलर रह गई है। इस साल के ये टॉप लूजर अरबपति हैं। इनके बाद नंबर आता है झांग शानशान का। इनकी संपत्ति भी 21.9 अरब डॉलर कम होकर 45.8 अरब डॉलर रह गई है। एक समय ये अडानी-अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे रईस व्यक्ति बन गए थे।

    ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में आज पहले नंबर पर एलन मस्क हैं। इनका कुल नेटवर्थ 251 अरब डॉलर है। गुरुवार को इनकी संपत्ति में 7.69 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। दूसरे नंबर पर काबिज जेफ बेजोस के पास अब 201 अरब डॉलर की संपत्ति है। इनकी संपत्ति में गुरुवार को 4.15 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।

    अडानी-अंबानी की रैंकिंग

    तीसरे नंबर पर आने वाले मार्क जुकरबर्ग के पास 184 अरब डॉलर की संपत्ति है। इनकी संपत्ति गुरुवार को 1.42 अरब डॉलर बढ़ी। बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति गुरुवार को 5.87 अरब डॉलर घटकर 183 अरब डॉलर रह गई। इनके बाद बिलगेट्स (158 अरब डॉलर), लैरी एलिसन (157 अरब डॉलर), वॉरेन बफेट (146), लैरी पेज (142), स्टीव बाल्मर (142) और सर्गी ब्रिन(134) का नंबर आता है। मुकेश अंबानी 113 अरब डॉलर के साथ 11वें और गौतब अडानी 101 अरब डॉलर के साथ 14वें स्थान पर हैं।

    Share:

    इंदौर उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ के सदस्य अनिरूद्घ वाघमरे का निधन

    Fri Sep 6 , 2024
    इंदौर। उच्च न्यायालय (High Court) अभिभाषक संघ (Advocates Association) के सदस्य अनिरूद्घ वाघमरे (Aniruddh Waghmare) का कल देर रात 40 वर्ष की अल्पायु में निधन गया। श्री वाघमारे पिछले तीन दिनों से सीएचएल अस्पताल (CHL Hospital) में भर्ती थे, हृदयाघात से उनका निधन हो गया। वाघमारे पूर्व न्यायमूर्ति स्वर्गीय श्रीमती शुभदा वाघमारे के पुत्र थे। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved