• img-fluid

    ‘चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा’, सफल प्रक्षेपण पर PM मोदी का ट्वीट

  • July 14, 2023

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर देश के वैज्ञानिकों को सलाम किया और कहा कि चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है।

    वैज्ञानिकों की भावना और प्रतिभा को सलाम
    पीएम मोदी ने इसरो की सफलता पर ट्वीट कर कहा- ‘चंद्रयान-3 ने अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा है। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं की ऊंची उड़ान है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं।’


    24 से 25 अगस्त के बीच चंद्रमा पर लैंडिंग
    बता दें कि ISRO ने चंद्रमा के अपने तीसरे मिशन चंद्रयान-3 को लॉन्च कर दिया है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से आज दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 को लॉन्च किया गया है। पहले पृथ्वी के आर्बिट और उसके बाद चंद्रमा के आर्बिट में चक्कर लगाते हुए, आज से ठीक 41 दिन बाद चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर 24 से 25 अगस्त के बीच लैंडिंग होगी।

    Share:

    बेंगलुरु में होगी विपक्ष की दूसरी बैठक, अरविंद केजरीवाल भी हो सकते हैं शामिल

    Fri Jul 14 , 2023
    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता के लिए तमाम राजनीतिक दल प्रयास कर रहे हैं। आपसी तालमेल को मजबूत और आपसी मथ्भेदों को दूर करने के लिए विपक्ष बैठकें कर रहा है। इसी क्रम में पिछले दिनों बिहार के पटना में बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद अब दूसरी बैठक कर्नाटक के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved