• img-fluid

    Chandrayaan 3: लैंडर मॉड्यूल की हुई डीबूस्टिंग, चंद्रमा की राह में मिली एक और कामयाबी

  • August 18, 2023

    नई दिल्ली: चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के प्रोपल्शन मॉड्यूल (Propulsion Module) से अलग होने के बाद लैंडर (Vikram Lander) खुद ही आगे की दूरी तय कर रहा है. शुक्रवार (18 अगस्त) को लैंडर मॉड्यूल डीबूस्टिंग (धीमा करने की प्रक्रिया) से गुजरते हुए चंद्रमा की थोड़ी निचली कक्षा में उतर गया.

    इसरो (ISRO) ने ट्वीट (Tweet) कर बताया कि लैंडर मॉड्यूल (LM) अच्छी स्थिति में है. इसने सफलतापूर्वक डीबूस्टिंग ऑपरेशन किया जिससे इसकी कक्षा 113 किमी x 157 किमी तक कम हो गई. दूसरा डिबॉस्टिंग ऑपरेशन 20 अगस्त 2023 के लिए निर्धारित है.

    गति धीमी करते हुए आगे बढ़ेगा लैंडर
    लैंडर गुरुवार (17 अगस्त) को प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग हो गया था. लैंडर मॉड्यूल में लैंडर और रोवर हैं. विक्रम लैंडर को इस मिशन में करीब 100 किमी की दूरी खुद तय करनी है. लैंडर अब अपनी ऊंचाई कम और गति धीमी करते हुए आगे बढ़ेगा.


    इसरो ने जारी की वीडियो
    इसरो ने शुक्रवार को चंद्रयान से ली गई चांद की दो वीडियो भी जारी की है. इसरो ने ट्वीट किया कि चंद्रयान-3 के लैंडर इमेजर (LI) कैमरा-1 से 17 अगस्त 2023 को लैंडर मॉड्यूल के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के ठीक बाद चांद की तस्वीरें ली गईं.

    चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को लॉन्चिंग के बाद पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था. इसरो के अनुसार लैंडर को 23 अगस्त की शाम को छह बजे के आसपास लैंडर को चांद पर उतरना है.

    Share:

    X यूजर्स को जल्द मिलेगा आईडी वेरिफिकेशन फीचर, जानिए आपकी आईडी कैसे वेरिफाई होगी?

    Fri Aug 18 , 2023
    नई दिल्ली (New Dehli) । आईडी (ID) वेरिफिकेशन फीचर (feature) को एक्स पर फेक अकाउंट (fake account) की समस्या से निपटने के लिए डिज़ाइन (design) किया गया है। नए फीचर की मदद से कंपनी प्लेटफॉर्म (company platform) से बॉट अकाउंट यानी नकली अकाउंट को हटाना चाहती है। वेरिफिकेशन प्रोसेस में लगभग पांच मिनट लगेंगे और […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved