• img-fluid

    दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें देश भर के मौसम का हाल

  • March 18, 2021

    नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में मार्च के मध्य में पारा चढ़ने लगा है। हालांकि, मौजूदा समय में पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी रुक-रुक कर हो रही है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के ऊपर ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न हो रहा है। इसका सीधा असर भारत के कई मैदानी राज्यों पर पड़ेगा, जिससे इन राज्यों में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।


    आईएमडी के अनुसार, इस पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर पूर्वी भारत के हिस्सों पर 18 मार्च को दिखेगा। वहीं मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी कि इसके कारण अगले 4 दिन तक मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान, हवाओं की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।

    कहीं गिरेंगे ओले, कहीं चलेगी लू 
    मौसम विभाग ने बताया कि मध्यप्रदेश में 18 से 19 मार्च को ओलावृष्टि की भी संभावना है। आगामी पांच दिनों में राज्य में कई स्थानों पर तेज हवा और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 मार्च को भी पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, सौराष्ट्र और कच्छ को छोड़कर अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी राज्यों में तापमान बढ़ने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि सौराष्ट्र और कच्छ में लू चलने की संभावनाएं हैं।


    उत्तराखंड : कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
    उत्तराखंड में इस हफ्ते गर्जना के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है। यहां उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बिजली के चमकने का पूर्वानुमान है। वहीं बाकी के जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

    यहां हो सकती है बारिश
    स्काई मेट वेदर ने मौसम की जानकारी देते हुए कहा कि मध्य भारत में 24 घंटों के बाद बारिश होने और गरज के साथ बौछारें बढ़ने की संभावना है। इस दौरान बाल्टिस्तान, गिलगित, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बर्फबारी होने की उम्मीद है। पूर्वी राजस्थान में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की या गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। 

    राजधानी दिल्ली में रहेगा बादलों को डेरा 
    देश की राजधानी दिल्ली में आज शाम मौसम बदल सकता है। देर शाम दिल्ली में बादल छा सकते हैं। हालांकि, बारिश होने की आज कोई संभावना नहीं है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रहेगा।

    Share:

    Shahid Afridi अपने ही देश के क्रिकेट बोर्ड पर भड़के, लगाए बड़े गंभीर आरोप

    Thu Mar 18 , 2021
    कराची। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) अपने ही देश के क्रिकेट बोर्ड (Cricket Board) पर जमकर भड़के हैं। पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान (Pakistan) सुपर लीग सीजन 6 के स्थगित होने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की जमकर आलोचना की है। क्यों भड़के अफरीदी? शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने कहा है […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved