• img-fluid

    ‘चक्का जाम’ यूपी और उत्तराखंड में नहीं करने का ऐलान राकेश टिकैत ने बिना बातचीत के किया था: दर्शन पाल

  • February 07, 2021

    नई दिल्ली। किसान आंदोलन के कार्यक्रमों को लेकर किसान संगठनों के नेताओं के बीच तालमेल नहीं होने अथवा मतभेद उभरने के संकेत मिले हैं। शनिवार को आयोजित ‘चक्का जाम’ के बाद किसान संघर्ष मोर्चा के नेता दर्शन पाल सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को अलग रखने का फैसला भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने अपने स्तर पर लिया था। यह जल्दबाजी में किया गया ऐलान था तथा इस सम्बन्ध में उन्होंने अन्य किसान नेताओं से बातचीत नहीं की थी। यदि वह अन्य लोगों बातचीत करते तो बेहतर रहता।


    सिंह ने कहा कि टिकैत की दलील थी कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम से हिंसा हो सकती है। दूसरी ओर राकेश टिकैत ने चक्का जाम के दौरान पंजाब के लुधियाना में आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीर वाला एक झंडा लगाए जाने को गलत बताया। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हुआ है तो गलत है। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था। जो चीज प्रतिबन्धित है उसका प्रदर्शन नहीं किया जाना चाहिए। वह इस बारे में संबन्धित लोगों से बातचीत करेंगे।

    इस बीच किसान संगठनों ने सरकार की ओर से शुक्रवार को संसद में दी गयी इस जानकारी की आलोचना की है कि दिल्ली पुलिस के अनुसार किसान आंदोलन के दौरान अब तक दो लोगों के मरने और एक व्यक्ति के आत्महत्या करने की सूचना है। सरकार से पूछा गया था क़ि दिसंबर और जनवरी महीने दौरान कितने किसानों की मौत हुई है। इसके उत्तर में कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि केंद्र के पास ऐसे आंकड़े नहीं हैं। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    शिवसेना और राजद जैसे दल सत्ता के लिए अपना जमीर कांग्रेस से बेच चुके हैः सुशील मोदी

    Sun Feb 7 , 2021
    पटना। राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि शिवसेना और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जैसी पार्टियां सत्ता के लिए अपना जमीर बेच चुकी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि विपक्ष के पास किसान हितैषी तीनों कृषि कानूनों के विरुद्ध बोलने के लिए कोई तथ्य या तर्क नहीं है, इसलिए वे 60 दिनों में भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved