• img-fluid

    भाजपा को आशंका : सांसद अर्जुन सिंह और उनके बेटे का एनकाउंटर कर सकती है बंगाल पुलिस

  • July 17, 2020

    कोलकाता । भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रभारी और केंद्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आशंका व्यक्त की है कि उत्तर 24 परगना के बैरकपुर से दबंग भाजपा सांसद अर्जुन सिंह और उनके विधायक बेटे पवन सिंह का बंगाल पुलिस एनकाउंटर कर सकती है।

    दरअसल, जिले में अर्जुन सिंह एक दौर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सबसे विश्वस्त सिपहसलार थे। लेकिन लोकसभा चुनाव के समय उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। अब पूरे जिले में अर्जुन सिंह और सत्तारूढ़ तृणमूल के बीच हिंसक झड़प होती रहती हैं। इस बीच भाजपा का दावा है कि जिला पुलिस अर्जुन सिंह को एनकाउंटर में मार गिराने की योजना बना रही है। उनके साथ गैंगस्टर जैसा बर्ताव किया जा रहा है। इसे लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार अपराह्न एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, “पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से भाजपा सांसद श्री अर्जुन सिंह जी के घर को आज फिर पुलिस ने घेर लिया! आशंका है कि पुलिस उनका और उनके विधायक पुत्र पवन सिंहजी का एनकाउंटर करना चाहती है। ममताजी यदि पुलिस ने ऐसी कोई कोशिश भी की तो इसके परिणाम गंभीर होंगे।”

    अर्जुन सिंह के इस ट्वीट के जवाब में सैकड़ों लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिसमें ममता सरकार को ऐसे किसी भी कोशिश पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही है।

    Share:

    माल्‍या सेटलमेंट पैकेज के तहत बैंकों को 13,960 करोड़ रुपये देने को तैयार

    Fri Jul 17 , 2020
    नई दिल्‍ली। देश छोड़कर भागे शराब करोबारी विजय माल्‍या अब बैंकों का बकाया चुकाने के लिए तैयार हो गया है। माल्‍या के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि बैंक से लिए गए लोन के सेटलमेंट के तहत माल्या 13,960 करोड़ रुपये चुकाने को तैयार हैं। माल्या के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved