• img-fluid

    केंद्र सरकार को किसानों से बातचीत कर बीच का रास्ता निकालना चाहिए:निखिल कुमार

  • February 28, 2021

    आरा। केरल के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति में कृषि पर ध्यान केंद्रित करके आत्मनिर्भर राष्ट्र की परिकल्पना की गई है किंतु इसके लिए कृषि पर आधारित शिक्षा के नए नए अवसर पैदा करने होंगे।

    उन्होंने कहा कि बिहार और देश के विश्वविद्यालयों में कृषि की पढ़ाई के साथ कृषि विश्वविद्यालय और कृषि कॉलेजोंं की स्थापना से कृषि आधारित शिक्षा का विस्तार हो सकेगा। ऐसा होगा तभी हर शिक्षित व्यक्ति के हाथ में रोजगार होगा।

    पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निखिल कुमार ने नई शिक्षा नीति में कृषि का महत्व विषयक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए ये बातें कही।


    उन्होंने किसानों के आंदोलन की चर्चा करते हुए कहा कि मैं यह नहींं कहता कि किसानों का आंदोलन जायज है या केंद्र सरकार के नए कृषि कानून गलत हैंं लेकिन अगर 92 दिनों से किसान आन्दोलन की राह पर अड़े हैं तो कहीं न कहीं कुछ परेशानियां जरूर हैंं जिससे किसान आंदोलन से पीछे हटने को तैयार नहींं हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों से बातचीत के लिए आगे आना चाहिए और किसानों को विश्वास में लेकर रास्ता निकालना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि अमेरिका में 6-7 प्रतिशत किसान ही खेती पर निर्भर हैं जबकि भारत मे 70-80 प्रतिशत किसान खेती पर आश्रित हैं।अमेरिका में अत्याधुनिक तकनीक से खेती के कारण वहां के किसान समृद्ध हैं जबकि भारत के किसानों के पास नई तकनीक का अभाव है जिससे खेती किसानों के लिए परेशानी का पर्याय बन गयी है। उन्होंने कृषि की नयी- नयी तकनीक और अत्याधुनिक संयंत्र से किसानों को परिपूर्ण कर खेती को विकसित और किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने पर जोर दिया।

    उन्होंने शिक्षा पर भी जोर दिया और कहा कि कॉलेजोंं और विश्वविद्यालयों को नई उपलब्धियों को हासिल करने की तरफ अग्रसर होने की आवश्यकता है। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    Indore : 1 मार्च से आम लोगों को लगेगी Corona Vaccine, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

    Sun Feb 28 , 2021
    इंदौर। देश में बढ़ते कोरोना (Corona Vaccine) के बीच तेजी से वैक्सीनेशन भी चल रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक देने के बाद अब भारत सरकार आम नागरिकों को भी टीका देने जा रही है। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में भी एक मार्च (March) से टीकाकरण शुरू हो रहा है। इसके लिए मोबाइल एप (Mobile […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved