• img-fluid

    पाकिस्तानी संसद के लिए खरीदी जाएंगी 12 लाख की बिल्लियां, जानें पूरा मामला

  • August 21, 2024

    डेस्क। बात-बात पर परमाणु बम की धमकी देने वाला पाकिस्तान चूहों से डरा हुआ है। पाकिस्तान की संसद में चूहों की भरमार है। आलम यह है कि चूहे अहम फाइलों को चट कर जा रहे हैं। चूहों से निपटने के लिए पाकिस्तानी संसद में बिल्लियों को काम पर रखा जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी फाइलों की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान की कैपिटल डेवलपमेंट अथॉरिटी (CDA) ने बिल्लियां रखने का फैसला लिया है। खास बात ये है कि इसके लिए 12 लाख पाकिस्तानी रुपए का बजट भी तय किया गया है।

    पाकिस्तान की संसद में चूहे और बिल्लियां, यह खबर सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन यहां के सांसद और कर्मचारी इस समस्या से इतने परेशान हो चुके हैं कि उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा है। संसद भवन में चूहों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। चूहों की यह समस्या नई नहीं है, लेकिन हाल के दिनों में यह और भी गंभीर हो गई है। चूहे ना केवल दस्तावेजों को कुतर रहे हैं, बल्कि कम्प्यूटर के तारों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा, चूहों के कारण संसद में गंदगी और बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है।


    संसद के अधिकारी कई तरह के उपाय कर चुके हैं, जैसे कि चूहों के जाल लगाना और उन्हें भगाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल करना। लेकिन इन उपायों का कोई खास असर नहीं हो रहा है। इसके बाद अब अधिकारियों ने सोचा है कि चूहों से निजात पाने के लिए बिल्लियों को संसद में रखा जाए।

    फैसला किया गया है कि संसद में चूहों को पकड़ने के लिए बिल्लियां खरीदी जाएंगी। माना जा रहा है कि बिल्लियां चूहों को मारने और उन्हें भगाने में मददगार साबित होंगी। हालांकि, इस निर्णय पर कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इसे एक प्रभावी और व्यावहारिक उपाय मान रहे हैं। सांसदों का कहना है कि संसद का काम बिना किसी व्यवधान के सुचारु रूप से चलना चाहिए और चूहों की समस्या इसमें एक बड़ा रोड़ा बन गई है। इस तरह का कदम को उठाने के पीछे यही मंशा है कि संसद भवन में साफ-सफाई बनी रहे और कामकाज में किसी भी तरह की रुकावट ना आए।

    Share:

    69000 शिक्षक भर्ती मामला: लखनऊ में फिर धरना प्रदर्शन शुरू, नियुक्ति पत्र मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन

    Wed Aug 21 , 2024
    लखनऊ। लखनऊ में 69,000 शिक्षक भर्ती मामले में अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन जारी है। बुधवार को भारी बारिश के दौरान भी धरना स्थल से प्रदर्शनकारी नहीं हटे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिलता, धरना प्रदर्शन खत्म नहीं होगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बारिश के दौरान हम प्रदर्शन कर रहे हैं, […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved