• img-fluid

    बुर्का पहनकर मंगेतर से मिलने आए युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ

  • October 01, 2024

    • कुछ माह पहले हुई थी सगाई-शंका होने पर लोगों ने पकड़ा और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया

    उज्जैन। तराना में रहने वाला युवक सगाई होने के बाद अपनी मंगेतर से नहीं मिल पाया था। कल दोपहर वह उससे मिलने के लिए उज्जैन आया और बुर्का पहनकर उसके घर अहमद नगर जा रहा था। इस दौरान क्षेत्र के लोगों को शंका हुई तो उन्होंने उसे रोका तथा बुर्का हटाया तो उसमें युवक निकला। लोगों ने उसे पीटा तथा पुलिस के हवाले कर दिया। मामला जानने के बाद पुलिस ने रात में युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।


    चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि ताजपुर निवासी वाहिद खान की सगाई कुछ माह पहले आगर नाका स्थित अहमद नगर में रहने वाली लड़की से हुई थी और सगाई के बाद से वह अपनी मंगेतर से मिल नहीं पाया था। लंबा समय गुजरने के बाद दोनों ने आपस में बात की और कल लड़की के परिजन बाहर गए हुए थे और वह अकेली थी। इस मौके का फायदा उठाते हुए लड़की ने अपने मंगेतर वाहिद को मिलने के लिए घर बुलाया। इस पर वाहिद कल दोपहर 12 बजे उज्जैन पहुँचा और लोगों की नजरों से बचने के लिए वह बुर्का पहनकर महिला के भेष में अहमद नगर पहुँच गया। इस दौरान उसकी चाल देखकर वहाँ के लोगों को शंका हुई और उन्होंने बुर्के में छिपे युवक को पकड़ा तथा कपड़ा हटाकर देखा तो बुर्के के पीछे युवक था। इसके बाद लोगों ने उसे मौके पर ही पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद रात में उसके खिलाफ साक्ष्य छिपाने की धारा 319 में प्रकरण दर्ज कर लिया।

    Share:

    यूरोप बनाते-बनाते केजरीवाल ने दिल्ली को बना दिया बोलीविया, विपक्ष का आरोप

    Tue Oct 1 , 2024
    नई दिल्ली: साल 2020 के दिसंबर महीने में दिल्ली (Delhi) के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी (PWD) ने सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया था. कंसल्टेंट का काम था राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की 540 किलोमीटर लंबी सड़कों को यूरोपियन शहरों (European Cities) की तर्ज पर खूबसूरत बनाने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved