• img-fluid

    सीओडी कर्मी की शिकायत पर रिटायर्ड कर्मी और उसके बेटे पर प्रकरण दर्ज

  • November 29, 2021

    • रांझी का मामला, एक के डेढ़ लाख वसूलने के बाद भी दे रहे थे धमकी

    जबलपुर। भोपाल में सूदखोरी से त्रस्त होकर जान गवां बैठे परिवार के बाद सरकार ने सूदखोरो पर सख्ती बरतना शुरु कर दी है। ऐसा ही एक मामला रांझी थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां पर सीओडी कर्मी को उसके ही सहकर्मी ने एक लाख रुपये ब्यॉज पर दिये और रिटायर होने के बाद तक उससे ब्यॉज की वसूली करता रहा। इतना ही नहीं ब्यॉज के साथ मूलधन लौटाने के बाद भी सूदखोर रिटायर कर्मी का लालच समाप्त नहीं हुआ और उसने अपने बेटे के साथ मिलकर कर्मी को धमकाना शरु कर दिया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी गई है।



    पुलिस ने बताया कि मूलत: कानपुर हाल निवासी रक्षा नगर 57 वर्षीय रामजीवन कोरी ने शिकायत दर्ज करायी वह सीओडी में कार्यरत् है। उसके साथ जूलियस मसीह भी कार्यरत् था, जो कि अब रिटायर हो चुका है। जिससे उसकी अच्छी जान पहचान थी। अप्रैल 2018 में उसने अपनी बेटी की शादी के लिये जूलियस मसीह से 5 फीसदी ब्याज पर एक लाख रुपये उधार लिये थे। जिसका वह बकायदा ब्यॉज अदा करता रहा और बीच में अपने फंड से क्रमश: 50 व 40 हजार रुपये निकालकर उसे वापस भी किये। इसके बावजूद भी जूलियस मसीह व उसका बेटा राजा डेढ़ लाख और बकाया होने का कहकर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीडि़त ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका पूरा परिवार कानपुर में रहता है यहां पर वह अकेला रहता है। आरोपीगण से उसकी जान को खतरा है। शिकायत पर पुलिस ने सूदखोर बाप-बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।

    Share:

    टायर बदल रहे वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, दो घायल

    Mon Nov 29 , 2021
    पाटन टोल नाका के समीप हादसा जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्रातंर्गत एक लोडिंग बुलेरो मैक्सी वाहन टोल नाके के समीप पंचर हो गया। जिसका चालक अपने साथी के साथ टायर बदल रहा था कि उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते बुलेरो वाहन को टक्कर मार दी। जिससे टायर बदल रहे […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved