• img-fluid

    जैन समाज के लोगों को दुबई में परेशान करने वाले टूर कंपनी के संचालक पर केस दर्ज

  • January 28, 2024

    इन्दौर। जैन समाज के कुछ लोगों को दुबई टूर पर ले गए एक टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के मालिक ने खूब परेशान किया था। जैसे ही वे दुबई से लौटे तो टूर एंड ट्रेवल्स के मालिक के खिलाफ शिकायत की गई और अब पुलिस ने उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।अन्नपूर्णा पुलिस ने बताया कि राजीव जैन निवासी तिलक नगर कि शिकायत पर महेंद्र सिंह निवासी अन्नपूर्णा नगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महेंद्र का अमृत टूर एंड ट्रेवल्स नाम से कारोबार है। उसने जैन समाज के कुछ लोगों से दुबई टूर पर ले जाने के बहाने रुपया लिया और उन्हें दुबई पहुंचाया। यहां न तो होटल के पते थे न ही अन्य सुविधाएं मिली। जैन समाज के लोगों ने जैसे-तैसे टूर किया और वापस आकर महेंद्र के खिलाफ केस दर्ज करवाया।


    एक टूर में दी सुविधाए
    महेंद्र ने जैन समाज के कुछ लोगों का एक टूर तो सही से करवाया था, जिसके चलते उस पर भरोसा हो गया था। इसके बाद दूसरा ग्रुप जिसमें करीब 50 लोग शामिल थे वे महेंद्र की टूर कंपनी के माध्यम से दुबई गए। एक यात्री से 88000 रुपए टूर करवाना तय हुआ था। एडवांस के रुप में उसने कुछ रुपए भी लिए थे, लेकिन जैसे ही यात्री दुबई पहुंचे तो होटल की बुकिंग तक कैसिंल मिली।

    Share:

    हाईटेक हो रहे टेलीग्राम पर ठगी का शिकार

    Sun Jan 28 , 2024
    इंजीनियर, डॉक्टर, आईटी से जुडे युवा ने गवाए लाखों रुपये इन्दौर। टेलीग्राम पर दोस्ती और फिर निवेश या फिर टास्क पूरा करने पर मोटा कमशीन मिलने के नाम पर ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, लेकिन इन घटनाओं में सब से अधिक हाईटेक लोग ही शिकार हो रहे है। इस साल फिर आधा दर्जन […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved