• img-fluid

    कटंगी बायपास पर डिवाइडर से टकराई कार, चार बच्चों सहित नौ घायल

  • December 22, 2020

    जबलपुर। रीवा से नागपुर जा रहे एक परिवार की कार सोमवार रात को कटंगी फोरलेन बायपास पर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में चार बच्चों समेत 9 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डिवाइडर से टकराने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फोरलेन बायपास पर सोमवार रात को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार में रीवा के रहने वाले एक ही परिवार के नौ सदस्य सवार थे। हादसे की खबर ढाबा संचालक ने डायल-100 पर दी, जिसके बाद एफआरवी ने पहुंच कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में चार की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार रीवा निवासी एक ही परिवार के नौ सदस्य कार एमपी 17 सीसी 4755 से नागपुर जा रहे थे।

    कटंगी बायपास पर अवस्था ढाबे के सामने कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चार बच्चों सहित नौ लोग घायल हो गए। भोपाल से पाईंट मिलने पर माढ़ोताल की एफआरवी-21 के चालक हितेश और आरक्षक महेश पांडे तत्काल मौके पर पहुंचे। कार में कुछ लोग फंस गए थे, जिन्हें आरक्षक ने राहगीरों की मदद से बाहर निकाला और एफआरवी से ही सभी को अस्पताल पहुंचाया। एक महिला बेहोश हो गई थी। वहीं चार बच्चे घायल हुए हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर बनी हुई है।

    Share:

    इमरान सरकार की कंगाली, 'दोस्त' चीन की मदद से उतार रही सऊदी अरब का कर्ज

    Tue Dec 22 , 2020
    पाकिस्तान की इमरान खान सरकार इस कदर कंगाल हो चुकी है कि उसके पास दूसरे देशों के कर्ज को वापस चुकाने के लिए पैसे तक नहीं हैं। पाकिस्तान अपने ‘दोस्त’ चीन की मदद पर कर्ज चुकाने तक के लिए निर्भर है। चीन के पैसों की वजह से ही पाकिस्तान हमेशा उसका साथ देता है। पाकिस्तान […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved