• img-fluid

    कड़ाके की ठंड की चपेट में राजधानी

  • January 16, 2023

    • भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर संभागों में शीतलहर चलने के आसार

    भोपाल । भारी बर्फबारी के कारण उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। वहां से मैदानी क्षेत्रों की तरफ चल रही बर्फीली हवाओं के असर से मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। इसी क्रम में रविवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम 3.5 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया। राजगढ़ एवं गुना में शीतलहर चली। रविवार को धार, भोपाल, इंदौर एवं रायसेन में शीतल दिन रहा। सोमवार को भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। गुना, भिंड एवं दतिया जिले में पाला पडऩे की भी आशंका है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक कड़ाके की सर्दी का दौर 19 जनवरी तक बना रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के सभी संभागों के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान सागर और भोपाल संभाग के जिलों में काफी गिरे। सबसे बड़ी गिरावट दतिया में 5.5 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई, इसके अतिरिक्त राजगढ़ में 5.3 तो गुना में 4.2 डिग्री की गिरावट हुई। प्रदेश में सबसे कम तापमान 3.5 डिग्री राजगढ़ तो दतिया में पांच डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान शहडोल और ग्वालियर संभाग के जिलों में विशेष रूप से गिरे एवं शेष संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान शहडोल, इंदौर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य से कम, भोपाल एवं ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य से काफी कम रहे। रीवा संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक एवं शेष संभागों में सामान्य रहे।



    18 जनवरी तक ठंड से राहत नहीं
    मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म हो गया है। बादल भी छंट गए हैं। इस करण अगले तीन दिन के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश के पूर्वी इलाकों ग्वालियर, चंबल, छतरपुर और खजुराहो में कहीं-कहीं घना कोहरा रह सकता है। सीवियर कोल्ड वेव और कोल्ड डे हो सकता है। 16 जनवरी को भी यही स्थिति रहेगी। 17 और 18 को भी तापमान कम रहेगा।

    20 और 21 जनवरी को बादल छाएंगे
    मध्यप्रदेश में 20 जनवरी से बादल छाने लगेंगे। सबसे ज्यादा छतरपुर और जबलपुर में बादल छाएंगे। भोपाल-इंदौर में इस दौरान दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ सकता है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बादल छाने से दिन का पारा गिरेगा, जबकि रात का पारा चढ़ जाएगा। 22 और 23 जनवरी को भी घने बादल छाएंगे।

    Share:

    आज से फिर शुरु होंगे मांगलिक कार्य

    Mon Jan 16 , 2023
    जुलाई तक 80 से ज्यादा हैं शुभ मुहूर्त भोपाल। इन दिनों खरमास चल रहा है, जिसके कारण विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन सहित सभी बड़े मांगलिक कार्यों पर विराम लगा हुआ है। 15 जनवरी को मकर संक्रांति के साथ ही खरमास समाप्त हो गया और मांगलिक कार्यों का सिलसिला शुरू हो गया है। विवाह के शुभ […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved