• img-fluid

    कैलिफोर्नियाई गिद्ध ने बिना शुक्राणु पैदा किए बच्चे, जानें इस कोंडोर प्रजाति की खासियत

  • November 01, 2021

    वाशिंगटन। अमेरिका(America) में लुप्तप्राय कैलिफोर्निया ‘कोंडोर’ (गिद्ध) Endangered California ‘Condor’ में नर(Male) से मिलन के बगैर मादा(female) द्वारा बच्चे पैदा करने की पहली दुर्लभ खोज (The first rare discovery of having children) सामने आई है। इस प्रजाति को विलुप्त होने से बचाने(save species from extinction) में जुटे आनुवंशिक संरक्षकों (genetic protectors) के मुताबिक, उन्हें अनिषेचित अंडों (unfertilized eggs) से चूजे निकलने के दो मामले मिले हैं।
    कोंडोर के अलावा अलैंगिक प्रजनन टर्की, फिंच और घरेलू कबूतरों तक ही सीमित पाया गया है। यह ताजा खोज बीते बृहस्पतिवार द जर्नल ऑफ हेरेडिटी में प्रकाशित हुई है। इसके सह लेखक ऑलिवर राइडर ने बताया, कोंडोर में अलैंगिक प्रजनन का पता सिर्फ इस वजह से चल पाया क्योंकि हमारे पास उनकी पूरी आबादी की विस्तृत आनुवंशिकी मौजूद है।



    सिर्फ नर चूजे पैदा होना बड़ा प्रमाण
    इसका सबसे बड़ा साक्ष्य इन दोनों चूजों का नर होना था। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस पक्षी की आनुवंशिक बनावट कुछ ऐसी है कि मादा कोंडोर अपने बूते प्रजनन करके सिर्फ नर ही पैदा कर सकती है।

    23  से बढ़कर 504 हुई आबादी
    बता दें, कैलिफोर्निया कोंडोर लंबे समय से लुप्तप्राय प्रजाति रही है। 1982 में इसकी तादाद महज 23 रह गई थी। इसके मद्देनजर उन्हें एक स्थान पर रखकर वंश वृद्धि की कवायद शुरू हुई। परिणामस्वरूप पिछले साल इनकी आबादी 504 पहुंच गई।
    गौर करने वाली बात यह है कि इस प्रजाति के नर और मादा की आसान पहचान करने की आनुवंशिक व्यवस्था विकसित करने के चलते ही अलैंगिक प्रजनन की खोज  सम्भव हो सकी है।

    किसी भी नर से मेल नहीं खाई
    आनुवंशिकी राइडर की टीम ने पहले नर चूजे का 2001 में व दूसरे का 2009 में पता लगाया था। इन दोनों की जानकारियां किसी भी नर कोंडोर की आनुवंशिकी से मेल नहीं खाई थीं। इससे शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे कि इनके जन्म में किसी भी पिता का योगदान नहीं है और मां ने खुद ही प्रजनन किया है।

    Share:

    भारतीय क्रिकेट टीम की इन 4 वजहों से डूबी नैया, हो सकती है टी20 वर्ल्ड कप से बाहर

    Mon Nov 1 , 2021
    दुबई। ICC टी20 वर्ल्ड कप (T-20 world cup) में रविवार को कुछ ऐसा हुआ, जिसने भारतीय फैंस (Indian Fans) का दिल तोड़ दिया. टी20 वर्ल्ड कप (T-20 world cup) जीतने की प्रबल दावेदार टीम इंडिया (Team India) अब सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने की कगार पर (being out of the race for semi-finals) पहुंच […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved