• img-fluid

    रानी दुर्गावती को समर्पित कैबिनेट बैठक

  • October 05, 2024

    • जबलपुर आकर दमोह के सिंग्रामपुर पहुंचे कई मंत्री, पहली ओपन-एयर कैबिनेट बैठक में मिलेंगी कई सौगातें

    जबलपुर। राज्य शासन द्वारा मातृ शक्ति को पूर्ण सम्मान देते हुए स्वतंत्रता संग्राम, सुशासन, साहस जैसे क्षेत्रों में राष्ट्र के लिये योगदान के साथ प्राणोत्सर्ग करने वाली वीरांगनाओं, शासिकाओं की स्मृति को स्थायी बनाये रखने के लिये विविध प्रयास किए जा रहे हैं। इंदौर के बाद अब जबलपुर में रानी दुर्गावती के सम्मान में मंत्रि-परिषद की बैठक दमोह के सिंग्रामपुर में उनकी जयंती पर की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ पूरा मंत्री मण्डल और उच्च प्रशासनिक अमला सिंग्रामपुर में बितायेंगे। यहां कैबिनेट बैठक के साथ सभी मंत्रीगण विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिसके लिए कई कैबिनेट मंत्री जबलपुर आकर सिंग्रामपुर के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले मीडिया से रूबरु होते हुए मंत्रियों ने रानी दुर्गावति को नमन करते हुए कहा कि रानी दुर्गावती के सम्मान में आयोजित पहली ओपन एयर कैबिनेट बैठक उन्हे समर्पित है।

    संग्रहालय के लिए 100 करोड़ की राशि स्वीकृत:सम्पतिया उईके
    जबलपुर पहुंची प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उईके ने कहा कि रानी दुर्गावती जयंती पर गोंडकालीन राजधानी सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया है। कैबिनेट बैठक रानी दुर्गावति को समर्पित है। रानी को हम नमन करते हैं। रानी दुर्गावती के संग्रहालय के लिए 100 करोड़ की राशि भी स्वीकृत की गई है। जिसकी विधिवत घोषणा की जाएगी।


    आज का दिन वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम समर्पित: प्रतिमा बागरी
    नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने दमोह के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आज का दिन सौगातों से भरा है। कैबिनेट के माध्यम से कई घोषणाएं की जाएंगी। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि कैबिनेट से पहले कुछ भी बताना मानो फिल्म के रिलीज के पहले उसकी जानकारी देने जैसा है। वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वी जन्मजयंती पर नमन करते हैं।

    वीरांगना से जुड़े प्राचीन स्थल पर्यटन से जोडऩे की कोशिश: नरेन्द्र शिवाजी पाटिल
    प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने जबलपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती के जन्म जयंती के उपलक्ष में उनकी राजधानी रही सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक करने का निर्णय सराहनीय है। आज की बैठक रानी दुर्गावती के प्रति श्रद्धांजलि है।

    मध्य प्रदेश को मिलेंगी नई सौगातें: तुलसीराम सिलावट
    प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने दमोह रवाना होने से पहले मीडिया से कहा कि नए संकल्प और नए विश्वास के साथ वीरांगना की कर्म स्थली सिंग्रामपुर में आज की बैठक आयोजित हो रही है। प्रदेश को नई सौगात मोहन यादव के नेतृत्व में मिलेंगी।

    सिर्फ श्रद्धा सुमन अर्पित करने तक सीमित नहीं सरकार: विजय शाह
    दमोह के सिंग्रामपुर जाने के लिए जबलपुर पहुंचे प्रदेश के जनजातीय कार्य, लोक संपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह ने कहा कि रानी मां दुर्गावती की 500वी जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार बेहद गंभीर है। सिर्फ श्रद्धा सुमन अर्पित करने तक ही नहीं है। बल्कि विकास कार्यों और सौगातों के माध्यम से उन्हें नमन किया जाएगा। डॉ. मोहन की प्रदेश सरकार की ये पहल सराहनीय है। यह पहली सरकार जो सिंग्रामपुर में कैबिनेट आयोजित कर रही है।

    Share:

    अधिवक्ताओं के मृदुल-व्यवहार से प्रभावित हूं: सीजे

    Sat Oct 5 , 2024
    हाईकोर्ट बार के स्वागत समारोह में बोले नवागत सीजे सुरेश कुमार कैत जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नवागत मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत ने कहा कि जबलपुर के अधिवक्ताओं के मृदुल-व्यवहार से अत्यधिक प्रभावित हूं। भोपाल में शपथ ग्रहण व जबलपुर में पदभार संभालने के बाद खंडपीठ इंदौर व ग्वालियर के बार पदाधिकारियों से भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved