• img-fluid

    कारोबारी ने आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगाई

  • October 15, 2022

    • डेढ़ महीने पहले भी कर चुका था खुदकुशी का प्रयास

    भोपाल। कोलार इलाके में आर्थिक तंगी के चलते इलेक्ट्रानिक्स प्रोडक्ट्स की रिपेरिंग का काम करने वाले व्यक्ति ने बीती देर रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने उनका शव आज सुबह पौने सात बजे देखा था। बॉडी को फंदे से उतारने के बाद में पुलिस को मामले की सूचना दी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    पुलिस के अनुसार राजेश साहू पुत्र छगनलाल साहू (45) निवासी कृष्णा काम्प्लेक्स बीमाकुंज कारोबारी थे। बीमाकुंज में ही इलेक्ट्रानिक्स आईटम सेलिंग और रिपेयरिंग की दुकान चलाते थे। आज सुबह करीब 6:45 बजे उनकी पत्नी ने पति के शव को घर के बाहर वाहले रूम में फांसी के फंदे पर लटका देखा था। जिसके बाद में बड़े बच्चे की मदद से उन्होंने बॉडी को फंदे से उतारा और परिजनों को कॉल पर जानकारी दी। सूचना के बाद में मौके पर पहुंचे परिजनों में से मृतक के भतीजे आशीष साहू ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने स्पॉट पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पीएम के लिए रवाना किया। स्पॉट की तलाशी में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनके पति डेढ़ महीने पहले भी खुदकुशी का प्रयास कर चुके थें। पत्नी का कहना है कि पति की दुकान बीते करीब 6-7 महीनों से चल नहीं रही थी। इससे अचानक आर्थि तंगी होने लगी थी। जिस कारण पति परेशान रहने लगे थे, उन्हें बच्चों की चिंता सताती थी। उनकी पढ़ाई लिखाई का डर सताने लगा था। पूर्व में उनका एक भतीजा दुकान में साथ काम करता था। पिछले दिनों भतीजेे ने पास में ही दूसरी दुकान खोल ली है। भतीजे के जाने के बाद से भी वह दुखी रहते थे। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की सभी एंगल पर जांच की जा रही है।


    सड़क हादसे में घायल कुक की मौत
    कमला नगर पुलिस के अनुसार ओम प्रकाश राय पुत्र स्व.दिलचंद राय (36) निवासी टीटीआई परिसर एक बड़े होटल में कुक रहा है। फिलहाल वह नौकरी नहीं कर रहे थे। बीते सात अक्टूबर को डीपो चौराहा से स्मार्ट सिटी की ओर आने वाली सड़क पर उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उपचार के दौरान बीती रात उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी वाहन चालक की पहचान के लिए सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। मृतक अविवाहित थे। उनकी मां टीटीआई में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

    Share:

    Madhya Pradesh से विदा हुआ मानसून

    Sat Oct 15 , 2022
    भोपाल। मध्यप्रदेश से शुक्रवार को मानसून की विदाई हो गई। जिसके बाद अब प्रदेश के 52 में से 49 जिलों में बारिश के आसार नहीं हैं। बाकी बचे तीन जिलों में भी दो-तीन दिन में रिमझिम बाारिश के ही आसार हैं। दिवाली पर भी सिर्फ जबलपुर के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। 13 […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved