img-fluid

दिल्ली हाई कोर्ट के जज के घर के पास दिखा जला हुआ मलबा, जले हुए नोट बरामद

  • March 23, 2025

    नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट के एक जज के आवास के पास जले हुए नोट बरामद हुए हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जले हुए नोट दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि हालही में ये दावा किया गया था कि दिल्ली हाई कोर्ट के एक जज के आवास से बड़ी मात्रा में जले हुए नोट मिले।

    सफाई कर्मचारी इंद्रजीत ने बताया, ‘हम इस सर्कल में काम करते हैं। हम सड़कों से कूड़ा इकट्ठा करते हैं। हम 4-5 दिन पहले यहां सफाई कर रहे थे और कूड़ा इकट्ठा कर रहे थे, तभी हमें 500 रुपये के जले हुए नोटों के कुछ छोटे-छोटे टुकड़े मिले। हमें उसी दिन मिले थे। अब हमें 1-2 टुकड़े मिले हैं। हमें नहीं पता कि आग कहां लगी। हम सिर्फ कूड़ा इकट्ठा करते हैं।’


    सफाई कर्मचारी सुरेंदर ने बताया, ‘हम इन कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के साथ काम करते हैं, हम कूड़ा इकट्ठा करते हैं। हमें 500 रुपये के जले हुए नोट मिले 4-5 दिन हो गए हैं। हमें अभी भी कुछ टुकड़े मिले हैं।’

    दरअसल जज के घर में आग लग गई थी और उस वक्त वह घर पर नहीं थे। इस दौरान पुलिस और दमकलकर्मियों ने आग तो बुझा दी लेकिन दावा किया गया कि इस घर से बड़ी संख्या में जले हुए नोट भी बरामद हुए। हालांकि नोटों का यह ढेर जलकर खाक हो चुका था। इसके बाद ये खबर तेजी से हाई कमान तक पहुंच गई और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया।

    Share:

    अफ्रीकन ट्रस्ट ने भारत को सौंपी महात्मा गांधी की धरोहर, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी जानकारी

    Sun Mar 23 , 2025
    नई दिल्ली। अफ्रीका के फीनिक्स सेटलमेंट ट्रस्ट-गांधी डेवलपमेंट ट्रस्ट ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को महात्मा गांधी से जुड़े कुछ प्रमुख दस्तावेज सौंपे हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसकी जानकारी एक्स पर दी है। उन्होंने तस्वीरें भी शेयर की हैं। बता दें कि महात्मा गांधी ने अपने जीवन के शुरुआती दौर में काफी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved