• img-fluid

    दिल्ली में फिर हैवानियत, बिहार से आई महिला को अगवा कर किया दुष्‍कर्म, सिर पर ईंट से हमला

  • May 31, 2024

    नई दिल्‍ली(New Delhi) । पंजाब (Punjab)से अपने बच्चे संग दिल्ली आई एक महिला को ई-रिक्शा चालक(E-rickshaw driver) द्वारा अगवा कर दुष्कर्म(kidnapped and raped) करने का शर्मनाक मामला (Shameful case)सामने आया है। 25 वर्षीय पीड़ित महिला बिहार की रहने वाली है। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके सिर पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता से तीन हजार रुपये और उसका मोबाइल फोन भी लूटकर फरार हो गया।

    दिल्ली पुलिस ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास जख्मी हालत में मिली महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना 26 मई की है। हालांकि, इस शर्मनाक मामले का खुलासा महिला की सेहत में सुधार होने के बाद हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


    अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती

    उत्तरी जिला पुलिस के डीसीपी मनोज कुमार मीणा ने बताया कि 26 मई की रात गीता कॉलोनी फ्लाईओवर लूप के पास एक महिला के साथ लूटपाट करने की कॉल मिली थी। पुलिस को वहां पर बिहार निवासी 25 वर्षीय महिला जख्मी हालत में पड़ी मिली। घायल महिला के साथ उसका तीन साल का बच्चा भी था। पुलिस ने महिला को अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती कराया। सेहत में सुधार होने के बाद महिला ने आपबीती बताई।

    विरोध करने पर पीड़िता पर ईंट से हमला किया

    पुलिस को दिए गए बयान में महिला ने यह बताया कि रास्ते में चालक ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद वह महिला को लेकर गीता कालोनी फ्लाईओवर के पास सुनसान जगह ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला का बच्चा भी वहीं मौजूद था। वारदात के वक्त महिला को होश आने लगा तो उसने रिक्शा चालक का विरोध किया। इसपर आरोपी ने ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपी मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो गया।

    Share:

    बर्नार्ड अर्नाल्ट फिर बने अरबपति नंबर वन, जेफ बेजोस 24 घंटे में ही तीसरे पोजीशन पर पिछड़े

    Fri May 31 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Delhi) । अरबपतियों (Billionaires) की लिस्ट में पिछले 24 घंटे में काफी उथल-पुथल मची। जेफ बेजोस (Jeff Bezos) दुनिया के सबसे अमीर शख्स की कुर्सी गंवा चुके हैं। अभी 30 मई को ही उनको यह रुतबा हासिल किया था। नंबर वन से लुढ़क कर सीधे तीसरे पोजीशन पर आ गए हैं। ब्लूमबर्ग […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved