• img-fluid

    मप्र में बनेगा ब्राह्मण कल्याण बोर्ड, जानापाव में बनाएंगे परशुराम लोक

  • April 23, 2023

    • भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एलान

    भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को ऐलान किया की प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनेगा और जानापाव में परशुराम लोक बनाएंगे। मुख्यमंत्री सुबह भोपाल के गुफा मंदिर में परशुराम के जन्मोत्सव पर आयोजित अक्षयोत्सव 2023 कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पर गुफा मंदिर प्रागण में कार्यक्रम के पहले शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कई बड़े ऐलान किए। सीएम ने कहा कि हमारे धर्म और संस्कृति की रक्षा करने वाले ब्राह्मणों के लिए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुजारियों को 5 हजार रु. भत्ता देने और गुफा मंदिर में नया भवन बनाने की घोषणा भी की। मंदिरों की कोई भी गतिविधि सरकार संचालित नहीं करेगी। जितनी जमीन मंदिरों के नाम है, उनको कलेक्टर नीलाम नहीं करेंगे, बल्कि उनको पुजारी ही नीलाम कर सकेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गफा मंदिर में विशाल भवन बनाया जाएगा। ताकि खड़े रहने, बैठने और आयोजन करने में दिक्कत ना हो। भगवान परशुराम को न्याय के देवता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने आतताईयों का नाश करने के लिए फरसा उठाया था। उनकी प्रेरणा से मध्य प्रदेश में की धरती पर भी गुडे, बदमाशों और नक्सली की खैर नहीं है। मध्य प्रदेश में उनके खिलाफ अभियान तेजी से चल रहा है। आज ही दो नक्सलियों को मारा है।


    मप्र धन्य है जहां भगवान परशुराम जन्में
    वहीं जानापाव में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छटवे अवतार थे। धर्म की रक्षा एवं दुष्टों के नाश के लिए उनका अवतार हुआ था। मध्यप्रदेश धन्य एवं गौरवशाली है कि भगवान परशुराम का जन्म हमारे प्रदेश के जानापाव में हुआ। उन्होंने कहा कि समता एवं समानता लाने के सबसे पहली पहल भगवान परशुराम ने की थी। उन्होंने सबको भूमि उपलब्ध कराने की पहल भी की थी। उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए हमने तय किया है कि मध्यप्रदेश में अब कोई आवासहीन नहीं रहेगा। भगवान परशुराम शस्त्र एवं शास्त्र के ज्ञाता थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान परशुराम की जन्म स्थली पर 10 करोड़ 59 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्य करवाये जा रहे हैं। इसके लिए राशि स्वीकृत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जानापाव में परशुराम लोक एवं परशुराम धाम भी बनाया जाएगा। इसकी रूपरेखा विद्वानों एवं प्रशासन के साथ मिलकर बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने जानापाव में चल रहे विकास कार्यों और आगामी समय में कराए जाने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उन्होंने कार्य योजना को भी देखा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बी.डी. शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव देश में पुण्य भूमि है। राज्य सरकार द्वारा इसे तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। कार्यक्रम को केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि भगवान परशुराम की जन्म स्थली हमारे प्रदेश में है। यह खुशी का विषय है कि इसे तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। कार्यक्रम को रामकिशोर शुक्ला और सुनील भराला ने भी संबोधित किया।

    मंदिरों की गतिविधियां सरकार नियंत्रित नहीं
    सीएम ने कहा कि हमने एक फैसला मंदिरों में सरकार मंदिर की गतिविधियों को सरकार नियंत्रित नहीं की गई। इसलिए मंदिरों के नाम की जमीन को कलेक्टर नीलाम नहीं करेंगे। उनको पुजारी ही नीलाम करेंगे। इसके साथ साथ निजी मंदिर, जहां ट्रस्ट बने हैं। वहां के पुजारियों को भी सम्मान जनक मानदेय देने के लिए नियम बनाकर निर्देशित किया जाएगा। इसके साथ ब्राह्माणों ने धर्म और संस्कृति की रक्षा की है। ब्राह्मणों ने यज्ञों, धर्मों, संस्कृति को संरक्षित रखने का काम किया है। ऐसे कितने विद्धान है। ब्राह्मणों के कल्याण के लिए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाएगी। यहां सभी जातियों के लोग उपस्थित है। सामाजिक समरसता के साथ सभी का कल्याण करना भाजपा की सरकार का धर्म है। हम उस धर्म का पालन करेंगे। सीएम ने कहा कि पिछले साल अनेक मांग गुफा मंदिर के कार्यक्रम से की गई थी। सीएम ने बताया कि सरकारी स्कूलों में 3547 संस्कृत शिक्षक नियुक्त कर दिये गए है। आवश्यकता होगी तो आगे भी किए जाएंगे।

    Share:

    मतदाता सूची की होगी जांच... नामों का दोहराव हटाने को चलेगा अभियान

    Sun Apr 23 , 2023
    15 मई तक बूथ लेवल आफिसर करेंगे मतदाता सूची की जांच, घर-घर भी जाएंगे भोपाल। मतदाता सूची में एक समान नाम वाले मतदाताओं को लेकर बार-बार उठने वाली आपत्ति को देखते हुए मध्य प्रदेश में मतदाता सूची की जांच कराई जाएगी। इसमें नामों के दोहराव को हटाने के लिए बूथ लेवल आफिसर सूची की जांच […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved