• img-fluid

    सीमा विवाद के मुद्दे पर सच छिपाना लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं : सलमान खुर्शीद

  • August 31, 2020

    नई दिल्ली। चीन के साथ सीमा विवाद के मुद्दे पर कांग्रेस लगातार सरकार को घेरती रही है। सीमा सुरक्षा को लेकर कांग्रेस के कई नेताओं ने सवाल भी किए कि आखिर सच छिपाने के पीछे मोदी सरकार का मंतव्य क्या है? अब इस क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने भी केंद्र को निशाने पर लेते हुए कहा है कि मोदी सरकार कुछ भी बताती नहीं है, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

    उन्होंने कहा कि पहले अर्थव्यवस्था, फिर सामाजिक व्यवस्था और अब सुरक्षा व्यवस्था संबंधी मामलों में भी सरकार सच छिपाने में लगी है। खुर्शीद का यह बयान तब आया है जब भारत और चीन के सैनिकों के फिर से आमने-सामने आने की खबरें आ रही हैं। हालांकि इस बार झड़प पेंगोंग झील के पास होने की खबर है।

    सीमा पर चीन से विवाद के मुद्दे पर चिंता जताते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि सरकार को चीजें छिपानी नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि सच सामने नहीं आने पर लोगों में भ्रम की स्थिति होगी, जिससे देश में असमंजस का माहौल बनेगा। ऐसी स्थिति में जनता के बीच सच्चाई पेश नहीं करने वाली सरकार को कम से कम विपक्ष के साथ तो स्थिति साझा करनी चाहिए।

    खुर्शीद ने कहा कि विदेश मंत्रालय भी कह चुका है कि लद्दाख में आज स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों से एकजुट होकर संसद में सरकार से इस पर सवाल करने और दबाव बनाने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर संसद में भी जवाब नहीं मिलता है तो कैसे कहा जाएगा कि लोकतंत्र बचा हुआ है। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    सुरजेवाला ने पूछा- कब दिखेगी पीएम की ‘लाल आंखें’

    Mon Aug 31 , 2020
    नई दिल्ली। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि एकतरफ चीन लगातार घुसपैठ की साजिश को अंजाम देने में लगा है और सरकार है कि सोई हुई है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर प्रधानमंत्री ‘लाल आंख’ कब दिखाएंगे? उन्होंने ट्वीट कर कहा, “देश की सरज़मीं पर क़ब्ज़े का नया दुस्साहस! रोज़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved