3 मार्च से कंपनी ने बदला फ्लाइट का समय, मौजूदा समय से डेढ़ घंटा पहले होगी संचालित
इन्दौर। इंदौर (Indore) से शारजाह (Sharjah) के बीच संचालित होने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) की फ्लाइट ( flight) अप्रैल से बदले हुए समय पर संचालित होगी। कंपनी ने समय में बदलाव के साथ उड़ानों की बुकिंग शुरू कर दी है। सप्ताह में चार दिन संचालित होने वाली यह फ्लाइट मौजूदा समय की अपेक्षा करीब डेढ़ घंटा पहले संचालित की जाएगी।
शारजाह जल्दी पहुंचने पर यात्रियों को होगी और परेशानी
मौजूदा उड़ान इंदौर से रात 11.35 बजे रवाना होकर यूएई की स्थानिय समय अनुसार रात 1.45 बजे शारजाह पहुंचती है। सफर का समय साढ़े तीन घंटे होता है। फ्लाइट का समय डेढ़ घंटा पहले होने से यात्री रात 12.05 बजे ही वहां पहुंच जाएंगे। यूएई में होटलों में चेक-इन का समय दोपहर 12 बजे के बाद होता है। ऐसे में सिर्फ रात रुकने के लिए यात्रियों को पूरे दिन का पैसा चुकाना होगा। यात्री चाहते थे कि इस फ्लाइट का समय सुबह का हो जाए, जिससे वे दोपहर तक वहां पहुंच जाते।
गर्मी की छुटिटयों में उड़ानें पैक
ट्रेवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव अमोल कटारिया ने बताया कि गर्मी की छुटिटयां शुरू हो जाने से शारजाह की उड़ानें पैक होने लगी हैं। इंदौर सहित आसपास से बड़ी संख्या में यात्री यूएई या यूएई होते हुए यूरोप घूमने जाते हैं। ऐसे में शारजाह उड़ान का किराया भी आम दिनों की अपेक्षा दुगने से ज्यादा हो चुका है। इसके साथ ही भारत में भी प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे कश्मीर, गोवा, राजस्थान, हिमाचल के लिए उड़ानों का किराया बढ़ चुका है।
इंडिगो की उड़ानों पर अब भी असमंजस बरकरार
रात 10.30 से 12 बजे और सुबह 6 से 6.30 बजे के बीच अभी इंडिगो एयर लाइंस की 12 उड़ानें संचालित होती है। एयरपोर्ट प्रबंधन के निर्देश के बाद इंडिगो इन उड़ानों का समय बदलने पर काम कर रही है। लेकिन कंपनी ने अब तक इन उड़ानों की नए समय की ना तो घोषणा की है ना ही बुकिंग शुरू की है, जिसके चलते इन उड़ानों को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति ही। इसी कारण अब तक उड़ानों का फाइनल शेड्यूल भी घोषित नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि इंडिगो सभी उड़ानों का समय बदल नहीं पाएगा और कुछ उड़ानों को बंद भी किया जा सकता है। ऐसा होने पर इंदौर के खाते से कुछ उड़ानें कम हो सकती हैं और यात्रियों के सामने भी विकल्पों की कमी आ सकती है। संभावना जताई जा रही है कि आज शेड्यूल घोषित हो सकता है, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved