• img-fluid

    पवन कल्याण के जन्मदिन की तैयारी के दौरान हादसा, मृतक फैंस के परिवार की मदद करेंगे बोनी कपूर

  • September 03, 2020
    साउथ फिल्मों के सुपरस्टार पवन कल्याण का आज 49वां जन्मदिन है। अभिनेता के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्तूर जिले के एक गांव में पवन कल्याण का 40 फुट ऊंचा कटआउट लगाते हुए तीन लोगों की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने हादसे में जान गवां चुके लोगों के परिवार की आर्थिक मदद करने की घोषणा की है। बोनी कपूर ने सोशल मीडिया लिखा-‘भारी मन से, हमें तीनों प्रशंसकों की मौत पर दुख है और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में हम दूसरे लाखों फैंस के साथ उनके परिवार के साथ खड़े हैं। मृतक के परिवार की मदद के लिए हम 2-2 लाख रुपये आर्थिक सहयोग दे रहे हैं। जख्मी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ फैंस से गुजारिश करते हैं कि वो अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।’
    बोनी कपूर द्वारा किए गए इस नेक कार्य की हर कोई प्रसंशा कर रहा है। इसके साथ ही बोनी कपूर ने पवन कल्याण के जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म वकील साब का पोस्टर भी शेयर किया है।
    फिल्म वकील साब शूजित सरकार की फिल्म पिंक का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म में पवन कल्याण, अंजलि और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में है। फिल्म का निर्देशन वेणु श्रीराम ने किया है, जबकि बोनी कपूर और दिल राजू ने इसे संयुक्त रूप से प्रोड्यूस किया है।

    Share:

    भारत के इस राज्य में होती है सबसे ज़्यादा अप्राकृतिक मौते

    Thu Sep 3 , 2020
      राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार 2019 भारत में सबसे अधिक आकस्मिक मौतों की सूचना महाराष्ट्र के मुंबई से मिली है। एनसीआरबी की B एक्सीडेंटल डेथ्स एंड सुसाइड्स इन इंडिया 2019 ’रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल 53 शहरों में हुई 61,404 लोगों की मौत हुई, जिनमें […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved