• img-fluid

    बाबा सिद्दीकी के निधन की खबर से सकते में बॉलीबुड सितारे, कई पहुंचे अस्‍पताल

  • October 13, 2024

    मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अजीत पवार गुट के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी (66)  (Baba Siddiqui) की शनिवार को मुंबई के बांद्रा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, घटना रात करीब साढ़े नौ बजे उनके बेटे जीशान के ऑफिस के पास हुई। जीशान बांद्रा ईस्ट (Zeeshan Bandra East) से मौजूदा विधायक हैं।

    घटना के तुरंत बाद बाबा सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। जानकारी के अनुसार, सिद्दीकी पर तीन गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली उनके सीने में जा लगी। बाबा सिद्दीकी का मनोरंजन जगत की हस्तियों से भी गहरा जुड़ाव था। वह सलमान खान के बेहद करीबी थे। इतना ही नहीं वर्षों की दुश्मनी के बाद सिद्दीकी ने ही सलमान खान और शाहरुख खान की दोस्ती कराई थी। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही सितारे लीलावती अस्पताल का रुख कर रहे हैं। साथ ही कुछ सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं-



    बाबा सिद्दीकी के निधन की जानकारी मिलते ही अभिनेता संजय दत्त ने लीलावती अस्पताल का रुख किया। काले रंग का कुर्ता पजामा पहने संजू बाबा के चेहरे पर गहरा दुख देखा गया। अस्पताल पहुंचने वाले सितारों में संजय दत्त नंबर वन रहे।

    बाबा सिद्दीकी के निधन की सूचना मिलते ही अभिनेता जहीर इकबाल के पिता इकबाल रतनसी भी लीलावती अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के बाहर एक के बाद एक सितारों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
    अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा के साथ लीलावती अस्पताल पहुंची हैं। इस दौरान अस्पताल के बाहर इकट्ठा हुई भारी भीड़ भी वीडियो में देखी जा सकती है।

    Share:

    बांग्लादेश पहुंची चीन की नेवी, यूनुस की जिनपिंग से बढ़ती करीबी से भारत को बड़ा खतरा?

    Sun Oct 13 , 2024
    ढाका। भारत (India) के पड़ोसी बांग्लादेश (Bangladesh) में तख्तापलट (The Coup) के बाद स्थितियां बदल रही हैं। जो देश भारत के साथ हुआ करता था वह भारत विरोधी बना हुआ है। हिंदुओं (Hindus) पर बांग्लादेश में लगातार अत्याचार हो रहा है। वहीं अब चीन की नौसेना बांग्लादेश पहुंच गई है। चीनी नौसेना (Chinese Navy) के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved