• img-fluid

    बॉलीवुड सिंगर केके का निधन, कोलकाता में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान बिगड़ी थी तबियत

  • June 01, 2022

    कोलकाता। बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर गायक केके का निधन हो गया है। सिंगर ने 53 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि के के कोलकाता में एक लाइव कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे, कार्यक्रम के दौरान उनकी तबियत बिगड़ी जिसके बाद अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।

    गायक केके का पूरा नाम कृष्णकुमार कुन्नथ है। इंडस्ट्री के मशहूर गायकों में से एक केके ने अपनी आवाज में कई गाने गाए। 23 अगस्त 1970 को जन्मे केके ने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और तमिल गानों के लिए अपनी आवाज दी है। उनकी मधुर आवाज हर किसी के दिल को छू जाती थी।

    सिंगर के अचानक हुए निधन पर हर कोई स्तब्ध है। देर रात यह खबर सामने आते ही जिसने भी इसे सुना वह हैरान रह गया। केके के निधन से पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। खबर के सामने आते ही खेल, मनोरंजन समेत कई जगत की बड़ी हस्तियां उन्हें सोशल मीडिया सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने भी सिंगर के निधन पर दुख जाहिर किया।

    Share:

    सामाजिक एकता बढ़ाएगा समान कानून

    Wed Jun 1 , 2022
    – सुरेश हिन्दुस्थानी वर्तमान में समान नागरिक कानून की चर्चा बहुत ज्यादा है। होना भी चाहिए, क्योंकि विश्व के अधिकांश देश समान कानून की अवधारणा को स्वीकार करते हैं। आज जो देश विश्व की महाशक्ति मानने का साहस रखते हैं, उन सभी देशों में कानून के नाम पर कोई समझौता नहीं किया जाता। भारत में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved