• img-fluid

    बोल्ड अंदाज वाली अभिनेत्री monalisa ने पति के साथ गंगा में किया नौकायन

  • August 03, 2023

    वाराणसी (Varanasi)। भोजपुरी फिल्मों की हॉट खूबसूरत अदाकारा मोनालिसा (monalisa) और उनके पति अभिनेता विक्रांत सिंह (Vikrant Singh) ने यहां गंगा की मौजों में नाव पर सवार होकर तस्वीर खिंचाई है और इसे अपने सोशल मीडिया में साझा किया है। जिसे सोशल मीडिया में खूब पसंद किया जा रहा है। युवा तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है।



    दरअसल मोनालिसा और विक्रांत सिंह वाराणसी में आए हुए हैं। दोनों ने काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद मंदिर चौक पर इसकी सेल्फी ली और इसे इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट कर दिया। दोनों ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा है ‘काशी विश्वनाथ की जय’। इसके बाद दोनों ने गंगा का नौकायन के दौरान भी नाव पर खड़े होकर खिंचाई तस्वीरों को साझा किया। तस्वीरों में एक्ट्रेस और उसके पति बाबा के दर्शन के बाद आह्लादित दिख रहे है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)



    गौरतलब हो कि भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बोल्डनेस के मामले में मोनालिसा बाकी सभी अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। मोनालिसा की कोई भी बोल्ड फोटो इंटरनेट मीडिया पर आते ही छा जाती है। भोजपुरी और टीवी अभिनेत्री मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

    Share:

    बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Thu Aug 3 , 2023
    3 अगस्त 2023 1. एक थाल मोतियों से भरा, सबके सिर पर उल्टा धरा । चारों ओर फिरे वो थाल, मोती उससे एक ना गिरे, बताओ क्या? उत्तर. …..आसमान 2. सुबह आता शाम को जाता, दिनभर अपनी चमक बरसाता। समस्त सृष्टि को देता वैभव, इसके बिना नहीं जीवन संभव, बताओ क्या? उत्तर. …..सूरज 3. बांबी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved