• img-fluid

    गंभीर डेम पर जहाज जैसा चलेगा बोट क्लब

  • October 18, 2024

    • सिंहस्थ से पहले हो जाएगा शुरू-गंभीर डेम को बनाएंगे नया वाटर स्पोर्ट पर्यटन स्थल

    उज्जैन। सिंहस्थ के चलते उज्जैन में बड़ी तैयारी जारी है। एक और जहां मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड गांवों को तैयार कर रहा है, वहीं मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम यहां बोट क्लब की तैयारी में है। जल्द ही गंभीर डैम पर उज्जैन को उसका पहला बोट क्लब मिल सकता है। इसके लिए प्रारंभिक तौर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।


    गंभीर डैम पर बोट क्लब तैयार होते ही उज्जैन को एक नया वाटर स्पोर्ट्स पर्यटन स्थल मिल जाएगा, जिसके बाद इंदौर रीजन में पर्यटकों को कई तरह की वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी करने का मौका मिलेगा। विभाग ने इसके लिए पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली है और जिला प्रशासन से बातचीत की जा रही है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही मंजूरी और जमीन संबंधी कार्रवाई के बाद यहां इसे तैयार किया जाएगा। शुरुआती तौर पर केवल बोट क्लब और उससे जुड़ी सुविधाएं एवं आगे विभाग कुछ और डेवलपमेंट करने की योजना में है। सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती तौर पर बोट क्लब में नावें, शिकारें और मिनी क्रूज चलाए जाने की बात कही जा रही है।

    बैठने सहित कई बुनियादी सुविधाएं
    मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम इस बोट क्लब के साथ ही यहां पर्यटकों के बैठने के लिए सुविधाओं के अलावा कई अन्य मूलभूत सुविधाएं भी शामिल करेगा। उज्जैन का यह पहला और प्रदेश का 15वां बोट क्लब होगा। तमाम शुरुआती प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद विभाग 6 महीने में ही इसे तैयार करने का टारगेट लेकर चल रहा है। इसी परियोजना के दूसरे चरण में यहां कई अन्य काम भी किए जाने की योजना है।

    Share:

    मरीजों के अलावा अब लाशें भी ले जाती हैं एम्बुलेंस

    Fri Oct 18 , 2024
    मोटी कमाई के फेर में शहर की एम्बुलेंस बनी शव वाहन उज्जैन। शहर में संचालित कई एम्बुलेन्स गम्भीर रूप से बीमार मरीजों के अलावा इलाज के दौरान मृत मरीजों के शव ढोने का भी काम कर रही हैं। डाक्टर्स का कहना है विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार यह कानूनन बिल्कुल गलत है। इससे एम्बुलेन्स में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved